रेल्वे साइट पर काम मांगने आए नाबालिग ने चुराया डंपर, GRP भोपाल ने पकड़ा
भोपाल में रेलवे परिसर में हुई डम्पर ट्रक चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए जीआरपी भोपाल ने अपनी सतर्कता एवं तत्परता का परिचय दिया है। महज कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने चोरी गया डम्पर ट्रक बरामद कर लिया तथा घटना में विधि-विरुद्ध नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया। पश्चिम रेलवे कॉलोनी के
भोपाल में रेलवे परिसर में हुई डम्पर ट्रक चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए जीआरपी भोपाल ने अपनी सतर्कता एवं तत्परता का परिचय दिया है। महज कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने चोरी गया डम्पर ट्रक बरामद कर लिया तथा घटना में विधि-विरुद्ध नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया।
पश्चिम रेलवे कॉलोनी के निर्माणाधीन साइट से डम्पर ट्रक चोरी
15 मार्च की मध्यरात्रि को फरियादी मिराज खान (निवासी करोंद, भोपाल) द्वारा रेलवे परिक्षेत्र स्थित पश्चिम रेलवे कॉलोनी के निर्माणाधीन समदड़िया ग्रुप की साइट से डम्पर ट्रक चोरी होने की सूचना थाना जीआरपी भोपाल में दी गई। मामला गंभीर होने पर तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।
काम मांगने गया नाबालिग और डंपर ही चुरा लिया
जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग बालक एक दिन पूर्व साइट पर काम मांगने गया था। उम्र कम होने के कारण उसे काम नहीं मिला। पूर्व में ट्रक चालकों के साथ रहकर वाहन चलाना सीख चुका बालक, मौके पर खड़े डम्पर में चाबी लगी देखकर उसे लेकर फरार हो गया।
CCTV खंगाले पुलिस ने
टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। प्राप्त सूचना के आधार पर जे.पी. नगर, कार्बाइड फैक्ट्री क्षेत्र से ट्रक को बरामद किया गया, जहां नाबालिग बालक ट्रक में ही सोता मिला। चोरी गया डम्पर ट्रक जप्त की कुल अनुमानित कीमत: ₹15 लाख थी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर काउंसलिंग की गई। प्रकरण किशोर न्यायालय में प्रस्तुत कर बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।