मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ बाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, ग्वालियर पुलिस ने काटा 11,000 रुपये का चालान

ग्वालियर पुलिस ने सख्त हिदायत है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक चलाई तो इसकी सजा भुगतनी होगी, यदि बाइक पर या फिर किसी अन्य वाहन के साथ सड़क पर स्टंट किया तो उसकी भी कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन कुछ लोग पुलिस की इस हिदायत को अनसुना कर देते है फिर उन्हें वो भुगतना पड़ता है […]

Sep 17, 2026 - 17:30
मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ बाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, ग्वालियर पुलिस ने काटा 11,000 रुपये का चालान

ग्वालियर पुलिस ने सख्त हिदायत है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक चलाई तो इसकी सजा भुगतनी होगी, यदि बाइक पर या फिर किसी अन्य वाहन के साथ सड़क पर स्टंट किया तो उसकी भी कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन कुछ लोग पुलिस की इस हिदायत को अनसुना कर देते है फिर उन्हें वो भुगतना पड़ता है जिसकी उन्हें कल्पना भी  नहीं होती।

ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक अपने साथ को पीछे बैठाए  मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक सड़क पर दौड़ा रहा था, वो बाइक से पटाखे जैसी आवाजें निकाल रहा था जिससे राहगीर चौंक रहे थे, इतना ही नहीं युवक बाइक को रेस देते हुए तेज आवाज निकालते हुए स्टंट भी कर रहा था।

पुलिस ने काटा 11,000 रुपये का चालान 

पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक भाग गया हालाँकि पुलिस ने बाद में उसे खोज निकाला और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक के साथ पकड़ लिया और फिर उसका 11000/- रुपये का चालान काट दिया, गिरफ्तार युवक का नाम दिनेश आदिवासी है।

पुलिस ने वायरल की वीडियो 

सीएसपी रोबिन जैन ने कहा ग्वालियर पुलिस मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक चलाने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन लेती है और लोगों को समझाइश देती है कि वे इस तरह के गैरकानूनी काम नहीं करें लेकिन लोग नहीं मानते और पुलिस फिर चालानी कार्रवाई करती है। पुलिस ने इस पूरी घटना का वीडियो Before —- After के साथ बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।