MP Weather: भारी बारिश के बीच CM डॉ. मोहन ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को प्रभावितों की तत्काल मदद के निर्देश
मध्य प्रदेश में मानसून और लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार को आपात बैठक जारी है। मुख्यमंत्री बैठक में बारिश से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने हालात, जलभराव और आम आदमी के लिए किए सुरक्षा व्यवस्था की की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही संबंधित
मध्य प्रदेश में मानसून और लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार को आपात बैठक जारी है। मुख्यमंत्री बैठक में बारिश से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने हालात, जलभराव और आम आदमी के लिए किए सुरक्षा व्यवस्था की की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी भी ली जा रही है।
प्रभावितों को तत्काल मदद के निर्देश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बारिश से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कावड़ यात्रियों की पेयजल और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के साथ राहत और बचाव की तैयारियों पर भी चर्चा अभी भी जारी है।
मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों से बारिश के कारण सामने आई समस्याओं, नागरिकों की सुरक्षा और उनसे निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में राहत पहुंचाने और प्रशासन को अलर्ट रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश के कई राज्यों में बारिश के कारण आमजन का जीवन प्रभावित है। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। रविवार को हुई झमाझम बारिश मंडला, डिंडौरी और विदिशा समेत कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए। कई इलाकों में जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 5 जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 17 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 33 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा झोकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं जताई गई है। खबर की अपडेट जारी है…