तीन दिन बाद बनना था दूल्हा, पहुंच गया हवालात, पुलिस ने 65 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार किये
इंदौर की लसूडिया थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ऐसा भी पकड़ा गया, जिसकी शादी महज तीन दिन बाद […]
इंदौर की लसूडिया थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ऐसा भी पकड़ा गया, जिसकी शादी महज तीन दिन बाद होने वाली थी, यानि वो तीन दिन बाद दूल्हा बनने वाल अता लेकिन उससे पहले ही हवालात पहुंच गया।
डीसीपी अमन राठौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लसूडिया थाना पुलिस ने 21 सितंबर को एमडी ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की। पहली कार्रवाई महालक्ष्मी नगर इलाके में की गई, और दूसरी कार्रवाई निरंजनपुर मंडी क्षेत्र में की गई दोनों ही जगह पुलिस को सफलता मिली, पुलिस ने एमडी भी जब्त की और आरोपी भी गिरफ्तार किये।
दो महिला तस्कर सहित तीन गिरफ्तार
डीसीपी राठौर ने बताया कि पुलिस ने महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक फ़्लैट में दबिश देकर हर्ष शर्मा, रानी कौशल और रूपाली रावल को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी रूपाली पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर एमडी की सप्लाई चेन और ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
दूल्हा बनने से पहले ही पहुंच गया हवालात
दूसरी कार्रवाई निरंजनपुर मंडी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। यहां पुलिस ने शहजाद चौधरी और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया, पूछताछ में समाने आया कि आरोपियों ने अवैध मादक पदार्थ शेख अनस निवासी झालावाड़ राजस्थान से ख़रीदे थे, पुलिस ने झालवाड़ पहुंचकर अनस को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, पूछताछ में मालूम चला कि अनस की तीन दिन बाद शादी थी यानि निकाह से पहले पुलिस ने उसेहवालात पहुंचा दिया , पुलिस ने अनस के कब्जे से एमडी ड्रग्स और एक काली पल्सर बाइक बरामद की।
पुलिस ने जब्त की कुल 65 ग्राम एमडी ड्रग्स
डीसीपी ने बताया कि महालक्ष्मी नगर की कार्रवाई की 9 ग्राम और निरंजनपुर मंडी क्षेत्र की कार्रवाई में 56 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है, इस तरह पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल 65 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है , आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी कर रही है, जिससे ड्रग्स के कारोबार से अर्जित संपत्ति और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले अन्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
शकील अंसारी की रिपोर्ट