केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, इस बार सैलरी-पेंशन 25 सितंबर को ही आ जाएगी, जारी हुए ये निर्देश
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस महीने की सैलरी और पेंशन समय से पहले जारी करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के सितंबर महीने की सैलरी व पेंशन […]
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस महीने की सैलरी और पेंशन समय से पहले जारी करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के सितंबर महीने की सैलरी व पेंशन अक्टूबर की बजाय 25 सितंबर 2026 को जारी करने का फैसला किया है।
वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले व्यय विभाग के लेखा महानियंत्रक (CGA) कार्यालय द्वारा 23 सितंबर को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, 28 से 30 सितंबर के दौरान प्रस्तावित 3 दिवसीय बैंक हड़ताल, चौथे शनिवार (26 सितंबर) और रविवार के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने की आशंका है। इस असुविधा से बचाने के लिए सरकार ने 25 सितंबर (शुक्रवार) को ही वेतन, मजदूरी और पेंशन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इस राशि को ‘अग्रिम भुगतान’ माना जाएगा।
महीने के अंत तक छुट्टियों या ओवरटाइम के कारण बनने वाले किसी भी अंतर या समायोजन को अक्टूबर 2026 के वेतन/पेंशन से पूरा किया जाएगा। यह आदेश नियमित केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ रक्षा, डाक , दूरसंचार कर्मचारियों के अलावा सभी केंद्रीय पेंशनभोगियों पर लागू होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों की मजदूरी और सभी केंद्रीय पेंशनभोगियों की पेंशन भी 25 सितंबर को ही उनके खातों में भेज दी जाएगी।