Asian Games 2026: भारत का कबड्डी दबदबा बरकरार, पुरुष टीम ने पक्का किया पदक; महिलाओं ने ईरान को दी करारी शिकस्त
एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पुरुष टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए पदक पक्का किया, जबकि महिलाओं ने ईरान को 37-23 से शिकस्त दी।
New Delhi: एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम ने अपना दबदबा कायम रखा है। बुधवार को भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत का एक और पदक पक्का कर दिया। वहीं, महिला टीम ने 2018 की स्वर्ण पदक विजेता ईरान को 37-23 से शिकस्त दी।
महिलाओं ने ईरान को 14 अंकों से हराया
खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय महिला टीम ने अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में ईरान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने मुकाबला 37-23 से अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने शुरुआती मैच में बांग्लादेश को 42-21 से मात दी थी।
महिला टीम की कोच नीता डाडवे ने मुकाबले के बाद कहा कि टीम ने ईरान के खिलाफ खास रणनीति तैयार की थी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब भारत ने ईरान के खिलाफ 10 से अधिक अंकों के अंतर से जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: Mirabai Chanu ने एशियाड में रचा इतिहास, 28 साल बाद भारोत्तोलन में भारत को दिलाया रजत पदक
पुरुष टीम ने पहले हाफ में बनाई मजबूत बढ़त
भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराया। भारत ने पहले हाफ में ही 29-9 की मजबूत बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय बढ़त को कम नहीं कर सका।
भारत ने इससे पहले जापान को 49-24 और दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया था। अब पुरुष टीम का अगला मुकाबला चीनी ताइपे से होगा।
ये भी पढ़ें: Election Commission vs Congress: SIR पर घमासान, अभिषेक मनु सिंघवी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर उठाए सवाल
दोनों टीमों ने पिछली बार जीता था स्वर्ण
भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने पिछली बार हांग्झू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी दोनों टीमें मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं और भारतीय प्रशंसकों की नजरें उनके अगले मुकाबलों पर टिकी हैं। महिला टीम अब जापान के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जबकि पुरुष टीम चीनी ताइपे से भिड़ेगी।