वकील से मारपीट के आरोप के बाद बड़ा एक्शन, जहांगीराबाद TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

भोपाल: जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट के आरोप के बाद भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजन सिंह अहिरवार के साथ आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट सात दिन में […]

Sep 23, 2026 - 15:30
वकील से मारपीट के आरोप के बाद बड़ा एक्शन, जहांगीराबाद TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

भोपाल: जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट के आरोप के बाद भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजन सिंह अहिरवार के साथ आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट सात दिन में देनी होगी।

मामला सोमवार देर रात का है। आरोप है कि वकील राकेश रावल ने वैकल्पिक रास्ते के बारे में पूछा था, इसी दौरान पुलिस से उनकी बहस हो गई। इसके बाद उन्हें जहांगीराबाद थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के विरोध में देर रात ही बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया।

कोर्ट के सामने चक्का जाम, फिर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

मंगलवार को वकीलों का विरोध जारी रहा। बड़ी संख्या में वकील भोपाल कोर्ट के सामने सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि थाना प्रभारी और मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इसके बाद थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार और आरक्षक यश लखेरा व रामस्वरूप को निलंबित कर दिया गया। तीनों को निलंबन के दौरान रक्षित केंद्र भोपाल से संबद्ध किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज संभाग को सौंपी गई है और सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

इधर, राजन सिंह अहिरवार के निलंबन के बाद अपराध शाखा में पदस्थ निरीक्षक हरिकिशन लोहिया की जहांगीराबाद थाने में अस्थायी तैनाती की गई है।

 

 

जितेंद्र यादव, भोपाल

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।