Promotion : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 157 ASI को पदोन्नत कर SI बनाया, आदेश जारी

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक (ASI Promotion) के पद पर पदोन्नति देकर त्योहारों से पहले तोहफा दिया है, पीएचक्यू ने आदेश जारी करते हुए उपनिरीक्षक के रिक्त पदों पर वरिष्ठता सूची क्रमांक के अनुसार उन्हें उसी जगह वेतनमान 9300-34800+3600( मेट्रिक लेवल 9 ) में पदोन्नत किया है। आदेश […]

Sep 3, 2026 - 17:30
Promotion : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 157 ASI को पदोन्नत कर SI बनाया, आदेश जारी

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक (ASI Promotion)  के पद पर पदोन्नति देकर त्योहारों से पहले तोहफा दिया है, पीएचक्यू ने आदेश जारी करते हुए  उपनिरीक्षक के रिक्त पदों पर वरिष्ठता सूची क्रमांक के अनुसार उन्हें उसी जगह वेतनमान 9300-34800+3600( मेट्रिक लेवल 9 ) में पदोन्नत किया है।

आदेश में पुलिस मुख्यालय ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को सहायक उपनिरीक्षक/कार्य वाहक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) के पद पर 2025 लोक सेवकों को पदोन्नत किया गया था। लेकिन फिर विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा रिव्यू डीपीसी आयोजित कर रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर 157  सहायक उपनिरीक्षक/कार्य वाहक उपनिरीक्षकों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है।

केवल जिला बल संवर्ग में पदोन्नति मान्य होंगी  

मुख्यालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि उपरोक्त सूची में कोई भी सहायक उप निरीक्षक/कार्यवाहक उप निरीक्षक जिला बल संवर्ग के अतिरिक्त अन्य संवर्ग जैसे SAF / जिला विशेष शाखा/ अपराध अनुसन्धान विभाग इत्यादि संवर्ग का है तो उन्हें उप निरीक्षक (जिला संवर्ग) पदोन्नति पर आमद न लेते हुए पुलिस मुख्यालय, भोपाल को इसकी जानकारी दें।

इकाई प्रमुख को इस निर्देश का रखना होगा ध्यान 

आदेश में कहा गया है कि  यदि पदोन्नति सूची में शामिल कोई भी सहायक उपनिरीक्षक/कार्यवाहक उपनिरीक्षक उसके सामने दिए गए जिले (पदस्थापना ) में पदस्थ न हो तो उसकी वर्तमान पदस्थापना इकाई को सूचित कर पुलिस मुख्यालय, भोपाल को इसकी सूचना दी जाये।

पुलिस मुख्यालय का पदोन्नति आदेश 

Promotion : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 157 ASI को पदोन्नत कर SI बनाया, आदेश जारी

Promotion : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 157 ASI को पदोन्नत कर SI बनाया, आदेश जारी

Promotion : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 157 ASI को पदोन्नत कर SI बनाया, आदेश जारी

Promotion : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 157 ASI को पदोन्नत कर SI बनाया, आदेश जारी

 

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।