CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री को भेजा जन्मदिन का तोहफा, बोले- प्लीज इस्तीफा…
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लागतार जारी है। पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी के समर्थक फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ जंतर मंतर पर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच एक मैसेज के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की गई है। दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लागतार जारी है। पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी के समर्थक फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ जंतर मंतर पर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच एक मैसेज के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की गई है।
दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो प्रधान के लिए एक मैसेज लिखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थक मौजूद थे और उनके साथ देते दिखाई दे रहे थे। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं ।
अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें वो व्हाइट बोर्ड पर हैप्पी बर्थडे धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज इस्तीफा दो लिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए दीपके ने लिखा धर्मेंद्र प्रधान आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, कृपया अपना इस्तीफा दे दीजिए। जन्मदिन के गिफ्ट के तौर पर हम आपके रिजाइन लेटर भेज रहे हैं। आपको बस इसपर अपना अंगूठा लगाना होगा। बता दें कि 26 जून यानी आज धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है और CJP ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर इस्तीफा लेटर भेजा है।
Happy Birthday @dpradhanbjp, please resign! pic.twitter.com/djLcewkQch
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 25, 2026
जंतर मंतर पर चल रहा प्रदर्शन
नीट पेपर लीक और पृथ्वी की परीक्षा में जल्दी गड़बड़ी के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रही है। पार्टी का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जाना चाहिए और इसी के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा जा रहा है। बीते 6 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है और पार्टी का कहना है कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाएगा प्रदर्शन चलता रहेगा।