IAS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 10 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट
कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बैच 2007 के आईएएस अधिकारी डॉ त्रिलोक चंद्र को सचिव, योजना कार्यक्रम निगरानी और संख्यायिकी विभाग को सचिव कृषि विभाग बेंगलुरु पद पर […]
कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बैच 2007 के आईएएस अधिकारी डॉ त्रिलोक चंद्र को सचिव, योजना कार्यक्रम निगरानी और संख्यायिकी विभाग को सचिव कृषि विभाग बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है।
डॉ राजेश कुमार के. आयुक्त समाज कल्याण विभाग को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें रिकॉर्ड्स बेंगलुरु के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। डॉ अरुंधति शेखर पंचायत राज आयुक्त बेंगलुरु को स्थानांतरित करके ट्रेजरी कमिश्नर बेंगलुरु पद पर तैनात किया गया है। वह रघुनंदन मूर्ति का पदभार ग्रहण करने वाले हैं।
पाटिल यालगौड़ा शिवनगौड़ा होंगे बेंगलुरू ग्रामीण विकास आयुक्त
पाटिल यालगौड़ा शिवनगौड़ा, निदेशक माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट को स्थानांतरित करके ग्रामीण विकास आयुक्त बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पंचायत राज आयुक्त बेंगलुरु पद का प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा वह कार्यकारी निदेशक सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट बेंगलुरु पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- वैशाली एम एल, मैनेजिंग डायरेक्टर HESCOM, हुबली को स्थानांतरित करके मैनेजिंग डायरेक्टर मैसूर सेल्स इंटरनेशनल लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है।
- शशिधर कुकीरा मैनेजिंग डायरेक्टर गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड को द हट्टी गोल्ड माइंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का प्रभार सौंपा गया है।
- आनंद प्रकाश मीणा, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, जिला पंचायत कोडागु को स्थानांतरित करके सीईओ जिला पंचायत विजयपुरा पद पर नियुक्त किया गया है।
- ऋषि आनंद सीईओ जिला पंचायत विजयपुरा को स्थानांतरित करके सीईओ शिवमोग्गा, शिवमोग्गा जिला पंचायत पद पर नियुक्त किया गया है।
- हेमंत एन सीईओ जिला पंचायत शिवमोग्गा को HESCOM हुबली का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
- दिनेश कुमार मीणा असिस्टेंट कमिश्नर कोल्लेगला सबडिवीजन कोल्लेगला को सीईओ कोडागु जिला जिला पंचायत पद पर नियुक्त किया गया है।
