RSSB ने निकाली 3540 पदों पर भर्ती, 5 मई से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में संविदा आधारित टीचिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती (RSSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2026 में होने वाला है। फॉर्म भरने से पहले

May 5, 2026 - 15:13
RSSB ने निकाली 3540 पदों पर भर्ती, 5 मई से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में संविदा आधारित टीचिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती (RSSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://rssb.rajasthan.gov.in  पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2026 में होने वाला है।

फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, फीस, वैकेंसी और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। 32 विषयों के लिए कुल 3540 पद खाली हैं। जिसमें से टीचिंग एसोसिएट इतिहास के लिए 355, जियोग्राफी के लिए 365, पॉलिटिकल साइंस के लिए 339, इकोनॉमिक्स के लिए 201, संस्कृत के लिए 150, हिंदी के लिए 393, होम साइंस के लिए 150, इंग्लिश के लिए 314 और सोशियोलॉजी के लिए 150 पद खाली हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। राजस्थान के ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन 400 रुपये है। नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है।

योग्यता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा यूजीसी नेट/सीएसआईआर यूजीसी नेट/ SLET/SET परीक्षा पास भी होनी चाहिए। पीएचडी होल्डर भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद हर महीने 28,850 रुपये प्रतिमाह फिक्स वेतन मिलेगा। परीक्षा कुल 375 अंकों की होगी। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 राजस्थान के जनरल स्टडीज से संबंधित होगा। इसमें प्रश्नों की संख्या 60 और कुल अंक 75 होंगे। इसकी अवधि एक घंटे  होगी। वहीं पेपर-2 की अवधि 2 घंटे होगी। यह कल 300 अंक का होगा। इसमें विषय से संबंधित 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। जल्द ही परीक्षा शेड्यूल जारी होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन

1777546753
Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।