Transfer: बालाघाट में पदस्थ 79 आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बालाघाट में पदस्थ आरक्षक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के तबादले किये है, पीएचक्यू ने बालाघाट जिले में पदस्थ इन पुलिस कर्मचारियों को अन्य जिलों में ट्रांसफर किया है। पीएचक्यू की तबादला सूची में 4 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, एक प्रधान आरक्षक और शेष 74 आरक्षकों के नाम है जिन्हें […]
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बालाघाट में पदस्थ आरक्षक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के तबादले किये है, पीएचक्यू ने बालाघाट जिले में पदस्थ इन पुलिस कर्मचारियों को अन्य जिलों में ट्रांसफर किया है।
पीएचक्यू की तबादला सूची में 4 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, एक प्रधान आरक्षक और शेष 74 आरक्षकों के नाम है जिन्हें बालाघाट से ट्रांसफर किया गया है और प्रदेश के दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है, इन सभी को “स्वयं के व्यय” के नियम के तहत ट्रांसफर किया गया है।
स्थानांतरण नीति के अनुसार समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश
आदेश में कहा गया है कि शासन द्वारा जारी स्थानांतरण नीति में दिये गये निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में ट्रांसफर किये गए शासकीय सेवक को कार्यमुक्त किया जावे। यदि शासकीय सेवक निलंबन में हो या कर्मचारी के सेवाकाल को 05 वर्ष पूर्ण नहीं हुए हैं या किसी अपात्र की पदस्थापना गृह जिले में की गई है या बुनियादी प्रशिक्षण अनुत्तीर्ण हो, तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए पुलिस मुख्यालय को उसकी जानकारी दी जाये।
पुलिस मुख्यालय का तबादला आदेश