MP Weather: आज गुना-दमोह समेत 28 जिलों में भारी बारिश, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 7 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार-गुरुवार को हुई लगातार बारिश से सतना, पन्ना, छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है, गांवों का संपर्क टूट गया है। मंदाकिनी और नर्मदा नदी भी उफान पर है। […]

Sep 4, 2026 - 10:30
MP Weather: आज गुना-दमोह समेत 28 जिलों में भारी बारिश, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 7 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार-गुरुवार को हुई लगातार बारिश से सतना, पन्ना, छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है, गांवों का संपर्क टूट गया है।  मंदाकिनी और नर्मदा नदी भी उफान पर है। बरगी और कुटनी बांध के गेट खोल दिए गए हैं और पानी छोड़ा जा रहा है।

शुक्रवार, 4 सितंबर को 9 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी चलने, बिजली गिरने चमकने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र आज उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों एवं उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान लगभग स्थिर बने रहने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 7-8 सितंबर तक बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

28 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

  • अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): राजगढ़, नर्मदापुरम, गुना, शिवपुरी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
  • भारी बारिश (येलो अलर्ट): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना

जबलपुर-इंदौर में भी रिमझिम का दौर

हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, नीमच, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा में हल्की से मध्यम बारिश, झंझावत (आंधी) और वज्रपात, 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मध्य प्रदेश में कोटे से 8 % कम बारिश, अबतक 29.2 इंच पानी गिरा

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 3 सितंबर 2026 तक सामान्य से 29.2 इंच ( 741.2 मिलीमीटर) बारिश हुई है, जबकी इस अवधि में 31.8 इंच होनी चाहिए थी। कोटे से 2.6 इंच या 8% पानी कम गिरा है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 1% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 17% कम पानी गिरा है।  इस अवधि में 34 जिलों में बारिश कम दर्ज हुई है। इनमें जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल संभाग के कई जिलों की स्थिति अभी भी कमजोर बनी हुई है।
  • अबतक सिर्फ अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरीमें औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई।

7 सितंबर तक जारी रहेगा झमाझम का दौर

5 सितंबर, शनिवार

  • अति भारी बारिश: विदिशा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी (ऑरेंज अलर्ट)
  • भारी बारिश: रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, पन्ना, दमोह (येलो अलर्ट)
  • झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा।

6 सितंबर, रविवार

  • भारी बारिश: गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी (येलो अलर्ट)
  • झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, मैहर, पांढुर्णा

7 सितंबर, सोमवार

  • भारी बारिश: रीवा, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर (येलो अलर्ट)
  • झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, निवाड़ी, पांढुर्णा

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।