आशीष अग्रवाल होंगे मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की नियुक्ति
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, पार्टी ने मध्यप्रदेश भाजपा नेता आशीष अग्रवाल को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दे […]
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, पार्टी ने मध्यप्रदेश भाजपा नेता आशीष अग्रवाल को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।
बता दें कि भाजपा ने आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी है। वहीं बृजगोपाल लोया को मध्यप्रदेश भाजपा का नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जरूरी बात यह है कि इससे पहले अगस्त में आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं, अब राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया विभाग की कमान मिलने के बाद उनका संगठनात्मक दायरा और बढ़ गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में आशीष अग्रवाल को अब मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों, नीतियों और संगठन से जुड़े मुद्दों को मीडिया तक पहुंचाने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संचार तंत्र के समन्वय में अहम भूमिका निभाएंगे।
भाजपा ने एमपी के प्रभारी और सह प्रभारी भी बदले
बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मध्यप्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी है। पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब को एमपी का प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया है। जरूरी बात यह है कि डॉ. महेंद्र सिंह हाल तक एमपी भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। वे संगठन की बैठकों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। अब उनकी जगह बिप्लब देब प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ की प्रभारी
बता दें कि भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है।