शासन ने ममता बनर्जी के PSO को हटाया! महुआ मोइत्रा ने बंगाल सरकार को कहा बेशर्म, कल्याण बनर्जी बोले ये प्रतिशोधपूर्ण रवैया
पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी के साथ कुछ भी अच्छा नहीं घट रहा, पहले सत्ता हाथ से गई, फिर पार्टी टूट गई अब उनकी सुरक्षा को लेकर बवाल मच रहा है, टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी के साथ कुछ भी अच्छा नहीं घट रहा, पहले सत्ता हाथ से गई, फिर पार्टी टूट गई अब उनकी सुरक्षा को लेकर बवाल मच रहा है, टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के घर से 20 साल पुराने पीएसओ हटा लिए गए हैं, उन्होंने अपनी कार गेट पर खड़ी कर दी और लोगों को कहीं नहीं जाने के लिए कहा, इस वीडियो को लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने रीपोस्ट करते हुए शुभेंदु सरकार पर हमला बोला और उसे बेशर्म कहा है।
ममता बनर्जी इन दिनों सियासी भंवर में उलझी हुई हैं, मुख्यमंत्री की कुर्सी का पॉवर खत्म होने के बाद उनके अपने भी उनका साथ छोड़ रहे हैं विधायक और सांसदों के पार्टी छोड़कर जाने बाद ममता की मुश्किलें बढ़ गई है इसी बीच उनकी सुरक्षा को लेकर सियासत गरमा गई है, टीएमसी के सांसद इसे लेकर बहुत भड़के हुए हैं और इसे भाजपा की साजिश करार दे रहे हैं।
डेरेक ओब्रायन के वीडियो से उठा सियासी बवाल
राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने ममता बनर्जी के घर के बाहर एक वीडियो शूट किया और बताया कि अभी साढ़े नौ बज रहे हैं और 7 बजे रिपोर्ट करने वाले दो दशक से तैनात पीएसओ यहाँ दिखाई नहीं दे रहे ये बहुत रिस्की है उन्हें हटा लिया गया है, कुछ नए सुरक्षा कर्मी यहाँ तैनात हैं , उन्होंने वीडियो में गेट को दिखाते हुए अपनी कार दिखाई फिर वे उसमें बैठ गए और उसे गेट के बाहर खड़ा कर दिया, कहा मैंने एंट्री ब्लाक कर दी है, अब कोई अन्दर नहीं जायेगा।
महुआ मोइत्रा ने बंगाल सरकार को कहा बेशर्म
लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने डेरेक ओब्रायन के वीडियो को अपने X एकाउंट पर रीपोस्ट किया और शुभेंदु अधिकारी सरकार पर हमला बोला, उन्होंने लिखा- ममता बनर्जी जो 3 बार CM और 7 बार MP रह चुकी हैं, उन्हें बेशर्म और बदले की भावना रखने वाली BJP सरकार अपमानित कर रही है और खतरे में डाल रही है। वहीं दूसरी ओर, मोहन भागवत हमारे पैसे पर XYZ+++ सुरक्षा और सैकड़ों कमांडो गाड़ियों का आनंद ले रहे हैं।
कल्याण बनर्जी ने कहा- यह पूरी तरह से तानाशाही है
लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने भी पीएसओ हटाये जाने पर आपत्ति जताई है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ममता बनर्जी के PSO को हटा दिया गया है, जो 20 साल से उनके साथ थे। मुझे बताया गया है कि उन्हें नए पीएसओ दिए गए थे, जिन्हें उन्होंने स्वीकार नहीं किया। यह पूरी तरह से तानाशाही है। PSO का मामला भरोसे का होता है अगर मुझे किसी PSO पर भरोसा नहीं है, तो मैं कह सकता हूँ कि मुझे भरोसा नहीं है। यह मुख्यमंत्री का बहुत ही प्रतिशोधपूर्ण रवैया है। हालाँकि अभी इस पूरे घट्नाक्रम पर सरकार या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है ये पूरा मामला डेरेक ओब्रायन के वीडियो के बाद से चर्चा में है।