असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, PM Modi होंगे शामिल, हिमंता बिस्वा सरमा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
असम में कल 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अयोजित किया जायेगा, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हिमंता बिस्वा सरमा ने आज शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया , कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी खास तौर पर मौजूद रहेंगे। भारतीय जानता
असम में कल 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अयोजित किया जायेगा, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हिमंता बिस्वा सरमा ने आज शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया , कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी खास तौर पर मौजूद रहेंगे।
भारतीय जानता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज की है, भाजपा को यहाँ 126 में 82 सीटें मिली जबकि कांग्रेस को मात्र 19 सीट मिली है, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरकार की कार्य प्रणाली और जन हितैषी नीतियों से खुश होकर जनता ने एक बार फिर हिमंता को सरकार बनाने के लिए बहुमत दिया है।
हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में बनने जा रही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल 12 मई को आयोजित किया जायेगा हिमंता बिस्वा सरमा ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया, उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
PM Modi, अमित शाह, राजनाथ सहित कई अतिथि होंगे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित किया जायेगा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय मंत्री , NDA शासित राज्यों के मुख्य्मंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
घोषणा पत्र में किये वादे पूरा करना लक्ष्य
कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कल शपथ ग्रहण समारोह है मैं तैयारी देखने आया था, आज पीएम मोदी आ जायेंगे कल कई अतिथि पहुंचेंगे , सुबह 11 बजे कार्यक्रम होगा, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा घोषणा पत्र में कही बातों का पालन करना हमारा लक्ष्य रहेगा।