कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी, 39 मेडल के साथ इस नंबर पर रही टीम इंडिया

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 11 दिनों तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को समापन हो गया। इसी के साथ अब कॉमनवेल्थ गेम्स के 100 साल पूरे होने वाले शताब्दी संस्करण (2030) की मेजबानी की कमान भारत को सौंप दी गई है।

Aug 3, 2026 - 06:30
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी, 39 मेडल के साथ इस नंबर पर रही टीम इंडिया

नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 11 दिनों तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को समापन हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड ने झंडा और बैटन भारत को सौंपा। इसी के साथ जिसे 2030 के शताब्दी संस्करण की मेजबानी मिली है।ये गेम्स गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होंगे। भारत को मिली 2030 की मेजबानी

साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की भारत को मिली मेजबानी

साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किए जाएंगे। क्लोजिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड के अधिकारियों ने CWG का आधिकारिक ध्वज और बैटन भारतीय प्रतिनिधियों को सौंपा। नीरज चोपड़ा और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी ऊषा को सीडब्ल्यूजी की मेजबानी का ध्वज सौंपा गया

इस पल के साक्षी बनने के लिए भारत की ओर से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी.टी. उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी मंच पर मौजूद रहे।

BCCI की बढ़ी धड़कनें: क्या श्रीलंका टेस्ट सीरीज मिस करेंगे जसप्रीत बुमराह? जानिए फिटनेस पर बड़ा अपडेट

मशहूर ऋषभ रिखीराम और पार्श्व गायक शंकर महादेवन ने बांधा समां

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सितार की दुनिया में मशहूर ऋषभ रिखीराम और पार्श्व गायक शंकर महादेवन के साथ कई अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। समापन समारोह के दौरान मौजूद प्रतिभागी खिलाड़ियों को गीत और संगीत का आनंद लेते देखा गया।

भारत की झोली में आये इतने पदक

भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। समारोह की शुरुआत में, ग्लासगो 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली जैस्मिन लंबोरिया ने एथलीटों की परेड के दौरान तिरंगा उठाया। इस दौरान सभी 74 देशों के खिलाड़ी एरिना में दाखिल हुए।

अंक तालिका में और देशों का क्या हाल

अंक तालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 70 गोल्ड, 45 सिल्वर और 56 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 171 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 29 गोल्ड समेत 110 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि कनाडा 19 गोल्ड सहित कुल 62 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाने में सफल रहा।

भारत 13 गोल्ड और कुल 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा जबकि मेजबान स्कॉटलैंड ने भी 13 गोल्ड और कुल 39 पदक हासिल कर भारत के साथ चौथा स्थान साझा किया हालांकि भारत अधिक सिल्वर मेडल (17) होने के कारण तालिका में आगे रहा।

सांसद पप्पू यादव की PC में बड़ा बवाल; भीड़ के बीच हमले की कोशिश; पप्पू बोले- हमलावर मुझे चाकू लेकर मारने आया

परेड के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गायिका-गीतकार डेल्टा गुड्रेम ने ‘बॉर्न टू ट्राई’ गाना गाया, जबकि समारोह में उन हजारों वॉलंटियर्स को भी धन्यवाद दिया गया जिन्होंने गेम्स के आयोजन में मदद की थी।

 

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।