रेल यात्रा में दिव्यांग यात्रियों को 25% से 75% तक किराया छूट, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

रेलवे के दिव्यांगजन यात्रियों को सम्मानजनक, सुलभ एवं किफायती यात्रा सुविधा देंने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने वर्ष 2026 में 17 जून तक 651 दिव्यांग रियायत कार्ड जारी किए हैं। ONLINE आवेदन दिव्यांग रियायत कार्ड बनवाने के इच्छुक यात्री ऑनलाइन आवेदन

Jun 17, 2026 - 20:30
रेल यात्रा में दिव्यांग यात्रियों को 25% से 75% तक किराया छूट, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

रेलवे के दिव्यांगजन यात्रियों को सम्मानजनक, सुलभ एवं किफायती यात्रा सुविधा देंने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।  इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने वर्ष 2026 में 17 जून तक 651 दिव्यांग रियायत कार्ड जारी किए हैं।

ONLINE आवेदन 

दिव्यांग रियायत कार्ड बनवाने के इच्छुक यात्री ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिला चिकित्सा अस्पताल द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाणपत्र, पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सरकारी अस्पताल द्वारा जारी रेलवे रियायत प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र तथा पासपोर्ट आकार का फोटो आवश्यक है। ये दस्तावेज भारतीय रेलवे की वेबसाइट https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर अपलोड करने होते हैं। सत्यापन के उपरांत कार्ड जारी कर दिया जाता है और आवेदक को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है।

रेल्वे देता है राहत 

रेलवे द्वारा दृष्टिहीन, मानसिक रूप से अस्वस्थ, श्रवण एवं वाणी बाधित तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग (ऑर्थोपेडिकली हैंडिकैप्ड) यात्रियों को 25% से 75% तक किराये में विशेष छूट प्रदान की जाती है। यह रियायत दिव्यांग रियायत कार्ड के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है, जो टिकट बुकिंग के समय काउंटर एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपयोग में लाया जा सकता है। यदि दिव्यांग यात्री के साथ कोई सहयोगी (एस्कॉर्ट) यात्रा करता है, तो उसे भी समान रियायत का लाभ प्राप्त होता है। अधिक जानकारी अथवा सहायता के लिए भोपाल मंडल कार्यालय के दिव्यांग सेल पर कार्य दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे के मध्य संपर्क कर सकते हैं।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।