Middle East तनाव का असर: दुबई-अबू धाबी रूट पर Air India की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच उड़ान सेवाओं पर भी असर दिखने लगा है। 15 मार्च को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई और आबू धाबी जाने वाली अधिकांश उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन के अनुसार यह फैसला यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के बाद लिया गया है।
New Delhi: यूएई एअरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के कारण 15 मार्च को एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई और अबू धाबी जाने वाली अधिकांश उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच उड़ान सेवाओं पर भी असर दिखने लगा है।
15 मार्च को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई और आबू धाबी जाने वाली अधिकांश उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन के अनुसार यह फैसला यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के बाद लिया गया है। मौजूदा सुरक्षा स्थिति और हवाई क्षेत्र से जुड़े प्रतिबंधों के कारण एयर इंडिया को अपनी उड़ानों की संख्या कम करनी पड़ी है।
एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली-दुबई मार्ग पर अब केवल एक रिटर्न फ्लाइट ही संचालित होगी, जबकि पहले निर्धारित पांच उड़ानों में से चार को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें रिफंड या वैकल्पिक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Dubai Visa: दुबई वीजा कैसे प्राप्त करें?, जानिए फ्लाइट टिकट से लेकर सभी जरूरी
मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर केवल एयर ट्रैफिक ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा योजनाओं पर भी पड़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।