Indore News : को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये की धोखाधड़ी, दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी का आरोप है कि जालसाजों ने 22 लाख रुपये का ओडी लोन स्वीकृत कराया और रुपये निकालकर हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर

Jun 18, 2026 - 19:30
Indore News : को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये की धोखाधड़ी, दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी का आरोप है कि जालसाजों ने 22 लाख रुपये का ओडी लोन स्वीकृत कराया और रुपये निकालकर हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि फरियादी नवीन सोनी का ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा में खाता है जब उन्होंने अपने ओडी लोन खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 21 अप्रैल को उनके नाम पर 22 लाख रुपये का ओडी लोन स्वीकृत किया गया है।

खाताधारक के साथ 22 लाख की धोखाधड़ी   

नवीन ने कहा कि उन्होंने न तो इस लोन के लिए आवेदन किया, न कोई चेक जारी किया और न ही उन्हें इस राशि की जानकारी थी। शिकायत में कहा गया कि ये किसी का षड्यंत्र है और इसमें बैंक स्टाफ की मिलीभगत हो सकती है, नवीन ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी संतोष श्रीवास्तव और आशीष अग्रवाल पर मिलीभगत कर फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत कराया और राशि का गबन कर लिया।

दो आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि नवीन सोनी के बैंक स्टेटमेंट के आधार पर जाँच की जाएगी और मालूम किया जायेगा कि आरोपियों ने धोखाधड़ी केवल नवीन सोनी के साथ ही की है या किसी अन्य खाताधारक को भी निशाना बनाया है।