Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट बैठक में आज कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर! भोपाल–विदिशा 4-लेन परियोजना को मिलेगी स्वीकृति
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 11 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। साथ ही जनहित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं। आज मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 11 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। साथ ही जनहित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।
आज मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में भोपाल–विदिशा मार्ग को 4-लेन बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर प्रस्तावित इस परियोजना की कुल लागत ₹1,757 करोड़ 55 लाख है। इसके अंतर्गत 44.83 किलोमीटर लंबे वर्तमान 2-लेन मार्ग को पेव्ड शोल्डर सहित 4-लेन में उन्नत किया जाएगा।
यह मार्ग भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित भानपुर टी-जंक्शन से प्रारंभ होकर सूखी सेवनिया, दीवानगंज और सलामतपुर होते हुए एनएच-146 के सांची–सलामतपुर जंक्शन तक जाता है। यह भोपाल, रायसेन और विदिशा जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मार्ग है। मार्ग पर वर्तमान यातायात लगभग 10,975 पैसेंजर कार यूनिट है, जो 4-लेन मार्ग के लिए निर्धारित 10 हजार पैसेंजर कार यूनिट के मानक से अधिक है। महानगरीय क्षेत्र के विकास और भविष्य में यातायात वृद्धि को देखते हुए इसका 4-लेन उन्नयन आवश्यक है।
इसके अलावा कैबिनेट में राज्य सरकार की योजनाओं की निरंतरता और आमजन से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार हो सकता है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि वितरण और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरण के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के आज के प्रमुख कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 बजे लोक भवन पहुंचेंगे।
- सुबह 10:55 बजे मंत्रालय जाएंगे।
- सुबह 11:15 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
- दोपहर 01:00 बजे राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 32वीं बैठक में भी शामिल होंगे।
- दोपहर 02:00 बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरण करेंगे।
- राजधानी भोपाल में दोपहर 02:25 बजे बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली जुड़ेंगे।