MP Weather : नए सिस्टम का दिखेगा असर, बुधवार से बादल-बारिश का दौर, चलेगी तेज रफ्तार से हवाएं, पढ़ें IMD लेटेस्ट अपडेट

आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 18 से 20 मार्च तक मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। इस दौरान तीन दिन तक बादलों की आवाजाही आंधी और बारिश की स्थिति बनेगी। कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। इससे तापमान

Mar 17, 2026 - 10:30
MP Weather : नए सिस्टम का दिखेगा असर, बुधवार से बादल-बारिश का दौर, चलेगी तेज रफ्तार से हवाएं, पढ़ें IMD लेटेस्ट अपडेट

आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 18 से 20 मार्च तक मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। इस दौरान तीन दिन तक बादलों की आवाजाही आंधी और बारिश की स्थिति बनेगी। कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

इससे तापमान में भी 2 से 4 °C तक गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को मौसम साफ व शुष्क रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। इससे पहले सोमवार ( 16 मार्च 2026) को खरगोन में तापमान 38.4 °C दर्ज किया गया।

18 से 20 मार्च तक बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ,चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। पूर्वी भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 194 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मार्च 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से 18, 19, 20 मार्च को ग्वालियर, रीवा और चंबल संभाग सहित कुछ उत्तरी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी इसका असर दिखेगा।

मार्च अंत से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि बारिश के बाद मार्च अंत में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में इजाफा होने से गर्मी का असर तेज होगा। अप्रैल-मई में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका है।

18 से 20 मार्च को कहां-कहां बारिश होगी

  • 18 मार्च : ग्वालियर, मुरैना, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट ।
  • 19 मार्च : इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी ।
  • 20 मार्च : भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली

बड़े शहरों का अधिकतम तापमान

  • भोपाल – 35.2°C
  • इंदौर – 35°C
  • जबलपुर – 35.8°C
  • ग्वालियर – 34.1°C
  • उज्जैन – 35°C

MP WEATHER FORECAST REPORT

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।