Petrol Prices Hike: देश में प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, HPCL, BPCL और IOCL ने बढ़ाए दाम, जानिए नई कीमतें

अगर आप अपनी गाड़ी में प्रीमियम पेट्रोल भरवाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में अब 2 से 2.35 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जिसका असर मुख्य रूप से उन लोगों पर पड़ेगा जो अपनी गाड़ियों में बेहतर माइलेज और इंजन की लंबी

Mar 20, 2026 - 17:30
Petrol Prices Hike: देश में प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, HPCL, BPCL और IOCL ने बढ़ाए दाम, जानिए नई कीमतें

अगर आप अपनी गाड़ी में प्रीमियम पेट्रोल भरवाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में अब 2 से 2.35 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जिसका असर मुख्य रूप से उन लोगों पर पड़ेगा जो अपनी गाड़ियों में बेहतर माइलेज और इंजन की लंबी उम्र के लिए पावर फ्यूल का इस्तेमाल करते हैं।

देश की प्रमुख तेल कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने अपने प्रीमियम पेट्रोल ब्रांडों की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी कर दी है। HPCL के ‘Power’, BPCL के ‘Speed’ और IOCL के ‘XP95’ अब पहले से महंगे हो गए हैं। इन कंपनियों का कहना है कि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ऑपरेशनल लागत के कारण उठाया गया है।

प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े

अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव का असर भारत में प्रीमियम पेट्रोल पर पड़ा है। इंटरनेशनल मार्केट में अभी ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है। ईरान और इज़राइल के बीच तनाव, खाड़ी क्षेत्र में तेल उत्पादन केंद्रों पर हमले और ओपेक देशों की उत्पादन नीतियों ने वैश्विक तेल सप्लाई को प्रभावित किया है। इसके अलावा, यूएस और यूरोप में तेल की मांग में भी बदलाव ने कीमतों को प्रभावित किया है।

ये हैं नई कीमतें

भारत में HPCL, BPCL और IOCL जैसी प्रमुख तेल कंपनियों  ने अपने प्रीमियम पेट्रोल ब्रांडों की कीमतों में 2 रुपए से  लेकर 2.35 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। तेल कंपनियों ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में यह वृद्धि ऑपरेशनल लागत और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव को देखते हुए की गई है। इसका मतलब ये है कि अब प्रीमियम फ्यूल के लिए आपको ज्यादा कीमत देनी होगी। कीमतें बढ़ने के बाद आज नई दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल लगभग 107 -112.30 प्रति लीटर, मुंबई में लगभग 115 -120.30 प्रति लीटर और चेन्नई में लगभग 112 -117.30 प्रति लीटर हो गया है।

रेगुलर पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं

अच्छी खबर यह है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है जिससे आम वाहन चालकों को राहत है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से प्रीमियम वाहन मालिकों पर पड़ेगा, जबकि सामान्य वाहन चालक पुराने दामों पर पेट्रोल भरा सकते हैं। प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल इंजन की बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए किया जाता है, इसलिए इसकी मांग आम पेट्रोल की तुलना में अधिक देखी जाती है। प्रीमियम पेट्रोल पहले से ही सामान्य पेट्रोल की तुलना में महंगा होता है और अब इस बढ़ोत्तरी के बाद कीमतों में और तेजी आ गई है।