PM Kisan: अबतक नहीं मिले 2000 रु? ये हो सकते हैं 22वीं किस्त अटकने के कारण, फटाफट पूरे करें ये काम, जल्द मिलेगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक

Mar 15, 2026 - 14:30
PM Kisan: अबतक नहीं मिले 2000 रु? ये हो सकते हैं 22वीं किस्त अटकने के कारण, फटाफट पूरे करें ये काम, जल्द मिलेगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। अबतक योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के लिए ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। अगर आपके खाते में अबतक 2000 रुपए नहीं आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान से दस्तावेज अपडेट कर आप किस्त की राशि पा सकते हैं। आईए जानते है आपसे कहां गलती हुई है, किन कारणों से किस्त अटकी होगी और उसे कैसे सुधारा जा सकता है।

PM KISAN YOJANA: किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण

  • ई केवाईसी ना होना।
  • भू-सत्यापन अधूरा।
  • मोबाइल आधार से लिंक का ना होना
  • बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑफ होना ।
  • आवेदन फॉर्म में कोई गलती जैसे, नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या का गलत होना ।
  • अगर आप ये सभी काम पूरे कर लेते हैं, तो राज्य सरकार आपका नाम आगे क्लियर करके केंद्र सरकार को भेज देगी। इसके बाद भारत सरकार द्वारा आपकी किस्त जारी की जा सकती है।

PM KISAN: Rs 2000 चाहिए तो फटाफट पूरे कर लें ये 5 काम

  • कैसे करें eKYC : केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। यदि आपका e-KYC अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • कैसे करें मोबाईल आधार से लिंक: बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए। यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • कैसे होगा भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • कैसे करें बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।
  • फार्मर रजिस्ट्री: अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID जरूर बनवाएं। ​किसान आईडी (Farmer ID): कुछ राज्यों (जैसे यूपी, राजस्थान, एमपी) में नए पंजीकरण के लिए ‘किसान आईडी’ को अनिवार्य किया जा रहा है, हालांकि पुराने लाभार्थियों के लिए मुख्य फोकस e-KYC पर ही है।

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है। यह हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।