School News: छात्रों के लिए राहत भरी खबर, स्कूल के समय में बदलाव, जानें कब खुलेंगे और कब होंगे बंद?
बढ़ती गर्मी और वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, 16 मार्च से सुबह प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं ऐसे में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक की
बढ़ती गर्मी और वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, 16 मार्च से सुबह प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं ऐसे में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक की समस्त शालाएं 16 मार्च से प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगाने के निर्देश दिए गए है। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी।
यह परिपत्र सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल और प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला को जारी कर दिया गया है। यह आदेश जिले की समस्त अशासकीय शालाओं पर भी लागू होगा तथा बोर्ड की परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। शेष निर्देश यथावत रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: हाथरस में 31 मार्च तक बदला रहेगा समय
- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भी स्कूल का समय बदला गया है। बीते दिनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कर दिया है।
- यह आदेश 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त पोषित, सीबीएसई सहित सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर लागू रहेगा। इससे पहले स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक था।
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) स्वाति भारती ने बताया कि इन कक्षाओं में पढ़ाई अब बदले हुए समय के अनुसार ही कराई जाएगी । नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के जिम्मेदार संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
तेलंगाना में भी स्कूलों का समय बदला
- तेलंगाना के भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 16 मार्च से 23 अप्रैल 2026 तक तेलंगाना के सभी स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) 12:30 बजे दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
- जिन स्कूलों को SSC पब्लिक परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया गया है, वे दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। इसके अलावा जहां कक्षा 10 की परीक्षा के केंद्र हैं, वहां पहले मिड-डे मील दिया जाएगा और उसके बाद कक्षाएं चलेंगी। परीक्षाएं पूरी होने के बाद, ये स्कूल सामान्य रूप से सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। स्कूलों में 24 अप्रैल से 11 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी और वे नए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 12 जून को फिर से खुलेंगे।