नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगा नरेला, मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देंगे बधाई

हिंदू नव वर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर एक भव्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी के साथ राष्ट्र गीतों की संगीतमय प्रस्तुति से संपूर्ण वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर होगा। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग देंगे

Mar 17, 2026 - 20:30
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगा नरेला, मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देंगे बधाई

हिंदू नव वर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर एक भव्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी के साथ राष्ट्र गीतों की संगीतमय प्रस्तुति से संपूर्ण वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर होगा।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग देंगे नववर्ष की शुभकामनाएँ

इस गरिमामय कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएँ देंगे।

विशेष आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का आयोजन नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर किया जा रहा है। जो क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस आयोजन के संयोजक वार्ड 69 के भाजपा पार्षद सूर्यकांत गुप्ता हैं। जिनके द्वारा यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रभक्ति के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।

नववर्ष के स्वागत का उत्सव

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा साथी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएंगे। यह आयोजन न केवल नव वर्ष के स्वागत का उत्सव होगा बल्कि समाज में एकता, सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करेगा।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।