MP Board 5th 8th Result: मार्च अंत में जारी हो सकते हैं कक्षा 5वीं-8वीं के नतीजे, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश में कक्षा पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। संभावना है कि 24 या 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा नतीजे जारी किए जा सकते है। स्कूल शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 1 अप्रैल

Mar 22, 2026 - 14:30
MP Board 5th 8th Result: मार्च अंत में जारी हो सकते हैं कक्षा 5वीं-8वीं के नतीजे, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश में कक्षा पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। संभावना है कि 24 या 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा नतीजे जारी किए जा सकते है। स्कूल शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाए।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रोल नंबर का उपयोग करके राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट की आधिकारिक तारीख बोर्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएगी। छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) होता है, तो उसे रिजल्ट के बाद आयोजित होने वाली ‘विशेष परीक्षा’ में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

फरवरी में हुई थी परीक्षा

कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर फरवरी महीने में आयोजित की गई थी। 5वीं की परीक्षा 20 से 26 फरवरी तक और कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 से 28 फरवरी तक सम्पन्न हुई। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक रखा गया था। इस वर्ष परीक्षा में प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें 1 लाख 10 हजार 615 शासकीय, निजी शालाओं एवं मदरसों के लगभग 24 लाख 90 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 12 हजार 920 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।

MP Board : मार्कशीट में होगी ये जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल से मिलनी वाली मार्कशीट पर छात्रों को रोल नंबर, पिता-माता का नाम, विषय का नाम, थ्योरी के मार्क्स , प्रैक्टिकल के मार्क्स , विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत, रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट) और डिवीजन की जानकारी मिलेगी।

MP Board 5th 8th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1. RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर (Roll No) या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें।
स्टेप 4. कैप्चा कोड भरें और ‘Show’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।