इंदौर में व्यापरी पर हुए हमले के विरोध में आज गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 212 दुकानें रहेंगी बंद, जानिए क्या है पूरा मामला?

इंदौर के सराफा इलाके में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने अब व्यापारी आंदोलन का रूप ले लिया है। दरअसल गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा। घटना के बाद बाजार में कारोबारियों के बीच […]

Sep 19, 2026 - 12:30
इंदौर में व्यापरी पर हुए हमले के विरोध में आज गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 212 दुकानें रहेंगी बंद, जानिए क्या है पूरा मामला?

इंदौर के सराफा इलाके में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने अब व्यापारी आंदोलन का रूप ले लिया है। दरअसल गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा। घटना के बाद बाजार में कारोबारियों के बीच नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

बता दें कि राजवाड़ा के आसपास और सराफा बाजार में बड़ी मात्रा में फुटपाथ पर दुकान लगती है। सुबह से शाम तक इन रास्तों पर भीड़ रहती है। इसे शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी गिना जाता है। अब व्यापारियों का यह आंदोलन आम लोगों के बीच भी चर्चा बटोर रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल शुक्रवार शाम सराफा क्षेत्र में गोपाल मंदिर के पास फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान व्यापारी नितेश चौरसिया के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया गया। नितेश का कहना है कि विवाद के दौरान एक युवक ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की और कट्टा दिखाकर धमकाया। घटना के बाद आसपास मौजूद व्यापारी बड़ी संख्या में सराफा थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई घंटे तक व्यापारी थाने के बाहर डटे रहे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। उनका मानना है कि मामले में जल्द कार्रवाई होने से व्यापारियों में भरोसा कायम रहेगा और बाजार का माहौल सामान्य होगा।

आज 212 दुकानें बंद रहेंगी

वहीं गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पदाधिकारियों ने विरोध के तौर पर आज 212 दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। व्यापारियों के मुताबिक यह फैसला पूरे बाजार की सहमति से लिया गया है और इसका उद्देश्य प्रशासन का ध्यान मामले की ओर आकर्षित करना है। व्यापारी संगठन का कहना है कि पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पहले ही की जा चुकी है। इसके अलावा आज एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर से भी मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था और बाजार में अतिक्रमण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकता है।