इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बोले PM Modi, हमारा फोकस Renewable Energy पर रहा है, पर्यावरण सुरक्षा में इसकी बड़ी भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में “The Future of Environment and Climate Dynamics” विषय पर आयोजित International Conference का शुभारंभ किया, उन्होंने यहाँ कार्बन उत्सर्जन से हो रहे पर्यावरण के नुकसान की तरफ इशारा किया वहीं renewable energy यानि नवकरणीय ऊर्जा के फायदे गिनाये प्रधानमंत्री ने कहा हम सब जानते हैं कि अक्सर […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में “The Future of Environment and Climate Dynamics” विषय पर आयोजित International Conference का शुभारंभ किया, उन्होंने यहाँ कार्बन उत्सर्जन से हो रहे पर्यावरण के नुकसान की तरफ इशारा किया वहीं renewable energy यानि नवकरणीय ऊर्जा के फायदे गिनाये
प्रधानमंत्री ने कहा हम सब जानते हैं कि अक्सर Carbon emission की जिम्मेदारी गलत तरीके से विकासशील देशों पर डाली जाती रही है। जबकि ऐतिहासिक सच्चाई ये है कि आज भी प्रति व्यक्ति carbon emission में भारत का योगदान global average के आधे से भी कम है। विकसित देशों में भारत की तुलना में 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति carbon emissions हो रहा है। भारत ये तथ्य मजबूती के साथ वैश्विक मंचो पर रखता है। और मैं हर भारतवासी से कहूंगा कि आप भी दम दिखाइए।
पीएम मोदी ने कहा हम दुनिया के बाकी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं। ये सभी मंच पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति भारत के समर्पण का प्रतिबिंब बन रहे हैं ये हैं …
- वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड
- इंटरनेशनल सोलर अलायंस
- CDRI
- ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस
- इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस
- मिशन LiFE
12 वर्षों में भारत ने हर सेक्टर में तरक्की की है
मोदी ने कहा बीते 12 वर्षों में पर्यावरण से जुड़े हर क्षेत्र में, हर sector में भारत ने असाधारण प्रगति की है। हमारा बड़ा focus renewable energy पर रहा है और इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है। भारत, G-20 में इकलौता ऐसा देश है जिसने पेरिस में COP-21 Summit में किए गए commitments को समय से पहले पूरा करके दिखाया है।
पिछले 12 वर्षों में Solar Energy Capacity से बढ़कर 160GW पहुंची
भारत में सोलर एनर्जी के बढ़ते उपयोग की बात करते हुए पीएम ने कहा 12 साल पहले भारत की Solar Energy Capacity करीब 2GW थी। आज यह 160GW से ज्यादा हो चुकी है। हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों को ही solar power generation का केंद्र बनाने का मिशन शुरू किया। इस योजना के तहत अब तक 50 लाख से ज्यादा घरों में roof top सोलर panels लग चुके हैं। इसके लिए सरकार ने हर घर को करीब 80,000 रुपये तक की आर्थिक मदद दी है।
भारत ने चलाई पहली हाइड्रोजन ट्रेन
भारत आज clean mobility और green hydrogen जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और ये दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है। ये clean mobility के एक नए युग की शुरुआत है। पर्यावरण के सामने एक बड़ी चुनौती plastic waste की भी रही है। इसलिए भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है। हमने reduce, reuse और recycle के मंत्र के साथ circular economy को बढ़ावा दिया है।आज भारत में हर रोज हजारों टन वेस्ट को recycle किया जा रहा है। गोबरधन योजना के माध्यम से गांवों में गोबर और दूसरे ऑर्गेनिक वेस्ट को भी उपयोगी संसाधन में बदला जा रहा है।
भारत आज clean mobility और green hydrogen जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है।
अभी कुछ दिन पहले भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और ये दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है।
ये clean mobility के एक नए युग की शुरुआत है।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें:… pic.twitter.com/54dEfaawia
— BJP (@BJP4India) September 19, 2026