MP में जल्द सक्रिय होगा मानसून, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट, जानें इंदौर-भोपाल में कैसा रहेगा मौसम

अगले 48 घंटों में मानसून के दोबारा सक्रिय और भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 31 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा

Jul 17, 2026 - 11:30
MP में जल्द सक्रिय होगा मानसून, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट, जानें इंदौर-भोपाल में कैसा रहेगा मौसम

अगले 48 घंटों में मानसून के दोबारा सक्रिय और भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 31 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा के बीच रह सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश के ऊपर तीन चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है। बंगाल की खाड़ी की तरफ एक कम दवाब का क्षेत्र भी सक्रिय होने जा रहा है जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है। 18 जुलाई को अनूपपुर, सीधी, मऊगंज, 19 जुलाई को सागर, पन्ना, कटनी और 20 जुलाई को कटनी, सतना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बालाघाट और डिंडोरी में भारी बारिश
  • आलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, अनूपपुर और उमरिया में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, तेज हवा।
  • भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में उमस और गर्मी का असर।

मध्य प्रदेश में 1 जून से अबतक के बारिश के आंकड़े

1 जून से 16 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 9.6 इंच (243.3 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 11.1 इंच (281.3 मिमी) मानी जाती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 26% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 2% से कम पानी गिरा है। अबतक के आंकड़ों पर गौर करें तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थिति ठीक है लेकिन जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के 35 जिले अब भी सूखे हैं। देवास में सर्वाधिक सामान्य से 102 प्रतिशत ज्यादा यानि 18 इंच बारिश हुई है। आलीराजपुर केवल सवा दो इंच यानि सामान्य से 74 प्रतिशत कम पानी गिरा है।

कम बारिश वाले जिले: अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, दतिया, धार, झाबुआ, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा।

ज्यादा बारिश वाले जिले: निवाड़ी, आगर-मालवा, अशोकनगर, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।