MP Weather: पन्ना-सीधी समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, सतना में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, मानसून की सक्रियता और ट्रफ के प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। फिलहाल 4-5 सितंबर तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। बुधवार को 7 जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज और 16 जिलों में भारी बारिश के […]
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, मानसून की सक्रियता और ट्रफ के प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। फिलहाल 4-5 सितंबर तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। बुधवार को 7 जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज और 16 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, सतना जिले में 2 और 3 सितंबर को फिर सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल एवं उससे सटे झारखंड के ऊपर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र 2 सितंबर 2026 को पश्चिमी झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित है। इसके अगले 12 घंटों के दौरान निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से 2 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 3 सितंबर को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा 4 और 5 सितंबर को भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बुधवार को कहां-कहां होगी बारिश
- अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): सीधी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला, पन्ना
- भारी बारिश (येलो अलर्ट): विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर।
भोपाल-इंदौर और ग्वालियर में भी बदला रहेगा मौसम
आज, 2 सितंबर को भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में हल्की से मध्यम बारिश, झंझावत (आंधी) और वज्रपात, 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चलने का भी अनुमान है।
3 सितंबर, गुरुवार
- भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट: नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर (ऑरेंज अलर्ट) विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, आगर, गुना, शिवपुरी, दतिया, सतना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर (येलो अलर्ट)
- झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा : भोपाल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा।
4 सितंबर, शुक्रवार
- भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट: राजगढ़, गुना, शिवपुरी, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ (ऑरेंज अलर्ट) भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, निवाड़ी (येलो अलर्ट)
- झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा : हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, नीमच, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा।
5 सितंबर, शनिवार
- भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट: विदिशा, गुना, अशोकनगर (ऑरेंज अलर्ट) रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, दमोह, सागर, छतरपुर (येलो अलर्ट)
- झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा : भोपाल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा।
मध्य प्रदेश में अब भी 11 फीसदी कम बारिश हुई
मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 27.8 इंच ( 707.1 मिलीमीटर) बारिश हुई है। कोटे से 3.1 इंच या 11% पानी कम गिरा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 5% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 16% कम पानी गिरा है। इस अवधि में 40 जिलों में 2 से 55 प्रतिशत तक बारिश कम दर्ज हुई है। इनमें जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल संभाग के कई जिले शामिल हैं। अबतक सिर्फ अनूपपुर, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई।
#सतना जिले में महाविद्यालयों का अवकाश 3 सितंबर तक बढ़ाया गया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतीश कुमार एस ने जारी किए आदेश।#JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/xj6i5zEEeo
— Collector Satna (@Collector_Satna) September 1, 2026
#सतना जिले में महाविद्यालयों का अवकाश 3 सितंबर तक बढ़ाया गया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतीश कुमार एस ने जारी किए आदेश।#JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/xj6i5zEEeo
— Collector Satna (@Collector_Satna) September 1, 2026