आंधी-बारिश का दौर थमा, रतलाम में तापमान पहुंचा 44 डिग्री, सोमवार से एमपी में चलेगी लू, और बढ़ेगा पारा
मौसम प्रणालियों के कमजोर और वातावरण में नमी कम होने से आज से फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार से आंधी-बारिश और मेघगर्जन का दौर खत्म होगा और सोमवार से लू का असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने
मौसम प्रणालियों के कमजोर और वातावरण में नमी कम होने से आज से फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार से आंधी-बारिश और मेघगर्जन का दौर खत्म होगा और सोमवार से लू का असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
शनिवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा शाजापुर, धार, खरगोन गुना में 41 डिग्री के पार तापमान दर्ज हुआ। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 42.5 डिग्री, इंदौर में 42 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, जबलपुर में 39.2 डिग्री और ग्वालियर में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बीते दिन भोपाल, बैतूल, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, सागर, जबलपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, उमरिया और छिंदवाड़ा में बादल छाए रहे। छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर और सिवनी में हल्की बारिश हुई। बालाघाट जिले के मलाजखंड में 4.8 मिमी और उमरिया में 3.2 मिमी तक पानी गिरा। सागर, दमोह, नरसिंहपुर , सिवनी, बैतूल, पांढुर्ना, डिंडोरी और अनूपपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ता से हवाएं चलीं।
मौसम विभाग की मानें तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में और इजाफा देखने को मिल सकता है। मई अंत और जून के पहले हफ्ते में तीव्र लू की स्थिति बन सकती है। इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा, ऐसे में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।