भोपाल से दिल्ली-मुंबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 1 अगस्त से शुरू होंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने से राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए नया विकल्प मिलने वाला है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 अगस्त 2026 से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए नई उड़ानें शुरू करने

Jul 10, 2026 - 12:30
भोपाल से दिल्ली-मुंबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 1 अगस्त से शुरू होंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने से राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए नया विकल्प मिलने वाला है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 अगस्त 2026 से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए नई उड़ानें शुरू करने जा रहा है। इसके तहत दिल्ली और मुंबई के लिए प्रतिदिन कुल छह उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

इस विस्तार के बाद राजधानी भोपाल से दोनों महानगरों के लिए यात्रियों को अधिक विकल्प और किफायती हवाई सफर की सुविधा मिलेगी। यह बदलाव एयर इंडिया समूह के आंतरिक पुनर्गठन के तहत किया जा रहा है। इसके तहत भोपाल से संचालित होने वाली एयर इंडिया की अधिकांश घरेलू उड़ानें अब एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। हालांकि, दिल्ली-भोपाल-दिल्ली सेक्टर की सुबह की उड़ान (फ्लाइट संख्या एआई-1705/एआई-1886) का संचालन पहले की तरह एयर इंडिया ही करती रहेगी।

इन उड़ानों के शुरू होने से न केवल भोपाल के व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा, बल्कि दिल्ली-मुंबई जाने वाले कनेक्टिंग पैसेंजर्स को भी कम समय में यात्रा पूरी करने का मौका मिलेगा। टिकटों की बुकिंग एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ट्रैवल पोर्टल्स पर शुरू हो चुकी है।

भोपाल-दिल्ली रूट (फ्लाइट नंबर: IX-1789/1790)

  • दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 10:40 बजे | भोपाल आगमन: दोपहर 12:05 बजे
  • भोपाल से प्रस्थान: दोपहर 12:45 बजे | दिल्ली आगमन: दोपहर 2:15 बजे

भोपाल-दिल्ली रूट (फ्लाइट नंबर: IX-1791/1792)

  • दिल्ली से प्रस्थान: दोपहर 3:05 बजे | भोपाल आगमन: शाम 4:30 बजे
  • भोपाल से प्रस्थान: शाम 5:10 बजे | दिल्ली आगमन: शाम 6:40 बजे

भोपाल-मुंबई रूट (फ्लाइट नंबर: IX-1788/1798)

  • मुंबई से प्रस्थान: सुबह 11:20 बजे | भोपाल आगमन: दोपहर 1:00 बजे
  • भोपाल से प्रस्थान: दोपहर 1:40 बजे | मुंबई आगमन: दोपहर 3:25 बजे
Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।