यात्री कृपया ध्यान दें! हावड़ा-नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल, ये है पूरा रूट-शेड्यूल, इन 8 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी

श्रावणी मेले में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और राजगीर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (03001/03002) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 जुलाई से शुरू हो गई है और 30 सितंबर 2026 तक कुल 38 फेरे लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी

Jul 7, 2026 - 16:30
यात्री कृपया ध्यान दें! हावड़ा-नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल, ये है पूरा रूट-शेड्यूल, इन 8 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी

श्रावणी मेले में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और राजगीर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (03001/03002) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 जुलाई से शुरू हो गई है और 30 सितंबर 2026 तक कुल 38 फेरे लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 1, शयनयान श्रेणी के 7, साधारण श्रेणी के 8 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। इससे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा हरिद्वार-वेरावल-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई से 29 जुलाई तक दोनों दिशाओं में चलाई जाएगी। इससे हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और यूपी के यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज-SSS हुबली स्पेशल और कानपुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस अवधि में दोनों दिशाओं में कुल 11-11 फेरे लगाएंगी।

​हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को हावड़ा से रात 11:50 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी।
  • ​गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार नटेसर से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

​प्रमुख स्टॉपेज: ​बर्दवान, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह (देवघर), झाझा, जमुई, किऊल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा और राजगीर।

वेरावल-हरिद्वार-वेरावल वीकली स्पेशल

गाडी संख्या 09203 वेरावल-हरिद्वार स्पेशल 7 से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 16.05 बजे वेरावल से प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार को रात 20.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09204 हरिद्वार-वेरावल स्पेशल ट्रेन 8 से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात 21.30 बजे हरिद्वार से प्रस्थान कर शुक्रवार सुबह 09.45 बजे वेरावल पहुंचेगी।

​प्रमुख स्टॉपेज:  रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, गुड़गांव, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, फालना, आबू रोड, पालनपुर, महेसाणा, गांधीग्राम, धोलका, धंधुका, बोटाड, धोला, ढसा, जेतलसर और जूनागढ़ ।

प्रयागराज-SSS हुबली-प्रयागराज साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 04113 प्रयागराज-SSS हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पहले 11 जुलाई, 2026 तक संचालित होने वाली थी, जो अब विस्तारित अवधि में 18 जुलाई से 26 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को प्रयागराज जंक्शन से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को दोपहर 15:10 बजे SSS हुबली पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04114 SSS हुबली-प्रयागराज साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 14 जुलाई तक चलने वाली थी, जो अब 21 जुलाई से 29 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को हुबली से सुबह 09:00 बजे चलेगी और गुरुवार को रात 22:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

​प्रमुख स्टॉपेज: फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, भिंड, सोनी, ग्वालियर जंक्शन, शिवपुरी, गुना, बीना, भोपाल, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, काजीपेट, काचीगुडा, महबूबनगर, गडवाल, कुरनूल सिटी, धोने, अनंतपुर, धर्मावरम, हिंदूपुर, येलहंका, तुमकुर, अर्सिकेरे और दावणगेरे।

कानपुर सेंट्रल-SMVT बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04133 ​कानपुर सेंट्रल-SMVT बेंगलुरु स्पेशल पहले 12 जुलाई, 2026 तक चलाई जानी थी, जिसे अब बढ़ाकर 19 जुलाई से 27 सितंबर, 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04134 ​SMVT बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन पहले 15 जुलाई तक चलने वाली थी, जिसे अब विस्तारित कर 22 जुलाई से 30 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को बेंगलुरु (SMVT) से चलाने का फैसला किया गया है।

​प्रमुख स्टॉपेज: फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर जंक्शन, सतना, कटनी जंक्शन, मदन महल, इटारसी जंक्शन, नागपुर जंक्शन, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिरियल, काजीपेट जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, लिंगमपल्ली, विकाराबाद जंक्शन, टांडुर, यादगीर, कृष्णा, रायचूर जंक्शन, गुंतकल जंक्शन, अनंतपुर, धर्मावरम जंक्शन, हिंदूपुर और येलाहंका जंक्शन।

बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल भी अवधि बढ़ी

पूर्वोत्तर रेलवे ने बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा–नई दिल्ली के बीच संचालित दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि (16 फेरे) बढ़ा दी है। गाड़ी संख्या 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल जो पहले 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित थी, अब 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल जो पहले 16 जुलाई तक चलनी थी, अब 1 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन भी 31 जुलाई 2026 तक तथा 02570 नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल का संचालन एक अगस्त 2026 तक चलेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।