MP कांग्रेस ने जीतू पटवारी के खिलाफ फर्जी AI जनरेटेड पोस्टर मामले में साइबर क्राइम से की शिकायत, सख्त कार्रवाई की मांग
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर जीतू पटवारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी एवं AI-जनरेटेड पोस्टर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। विपक्ष ने साइबर क्राइम पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) साई
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर जीतू पटवारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी एवं AI-जनरेटेड पोस्टर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। विपक्ष ने साइबर क्राइम पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) साई मनोहर को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कुंदन पंजाबी, अवनीश बुंदेला, रोशनी यादव, प्रवीण धौलपुर, अभिनव बरोलिया, विक्रम चौधरी और जिला संगठन महासचिव अभिषेक शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया फर्जी पोस्टर के ज़रिए दुष्प्रचार का आरोप
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी AI-जनरेटेड दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया और इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।
अपने ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्टर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दैनिक जागरण के नाम और पहचान का उपयोग करते हुए जीतू पटवारी के नाम से झूठा और भ्रामक बयान प्रसारित किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह एक सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान है, जिसका उद्देश्य जीतू पटवारी की राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना, जनता को भ्रमित करना और सामाजिक वैमनस्य फैलाना है। कांग्रेस ने उपलब्ध सोशल मीडिया साक्ष्यों का हवाला देते हुए जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय सेंगर और रवि गुर्जर की कथित भूमिका की साइबर जांच कराने तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की
कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी एवं एआई जनरेटेड सामग्री के जरिए राजनीतिक व्यक्तित्वों को बदनाम करने की बढ़ती घटनाओं पर सख्त रोक लगाने के लिए कारगर कार्रवाई जरूरी है। अपने ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि इस प्रकार की फर्जी सामग्री न सिर्फ किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को प्रभावित करती है, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद और जनविश्वास को भी नुकसान पहुंचाती है। पार्टी ने साइबर क्राइम विंग से मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।