IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, 41 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी

दिल्ली पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 41 आईएएस और 2 DANIPS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और स्पेशल एसपी समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पुलिस एस्टैब्लिशमेंट बोर्ड की सिफारिश पर

Aug 20, 2026 - 17:30
IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, 41 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी

दिल्ली पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 41 आईएएस और 2 DANIPS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और स्पेशल एसपी समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पुलिस एस्टैब्लिशमेंट बोर्ड की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश बुधवार को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

आईपीएस अधिकारी गरिमा भटनागर को स्पेशल सीपी EOW पद के साथ-साथ एमडी, डीपीएचसीएल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डेविड लालरिनसंगा को स्पेशल सीपी/OPS, (पीसीआर एंड कम्युनिकेशन) पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें SPUNER का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मनीष कुमार अग्रवाल, स्पेशल सीपी ट्रैफिक को स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन पद पर नियुक्त किया गया है।

स्पेशल सीपी ट्रैफिक पद पर संजय चौधरी को भेजा गया है। स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन पद पर के. जेगाडेसन को नियुक्त किया गया है। स्पेशल सीपी वेलफेयर एंड लीगल डिवीजन पद की जिम्मेदारी अतुल कटियार को सौंपी गई है।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

विवेक किशोर को स्पेशल एसपी, SPUWAC एंड लाइसेंसिंग पद पर नियुक्त किया गया है। स्पेशल सीपी विजिलेंस एंड परसेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया (एडिशनल चार्ज) पद पर सिंधु पिलाई को पदस्थ किया गया है। ज्वाइंट सीपी, SPUWAC और SPUNER पद पर वीनू बंसल को नियुक्त किया गया है। ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज पद पर सुमन गोयल को तैनात किया गया है। ट्रांसपोर्ट रेंज के ज्वाइंट सीपी पद पर रजनीश गुप्ता, स्पेशल ब्रांच ज्वाइंट सीपी पद पर जतिन नवल को नियुक्त किया गया है।

ज्वाइंट सीपी, नई दिल्ली रेंज पद की जिम्मेदारी नूपुर प्रसाद को सौंपी गई है। ज्वाइंट सीपी हेडक्वार्टर पद पर अजय कृष्णा शर्मा को नियुक्त किया गया है। डीसीपी, GA पद पर एके लाल और डीसीपी टेक एंड पीआई पड पर राजा भाटिया को नियुक्त किया गया है। स्पेशल ब्रांच डीसीपी पद की जिम्मेदारी हेमंत तिवारी को दी गई है। साउथ ईस्ट जिले का नया डीसीपी विनीत कुमार को बनाया गया।

इन दो DANIPS अधिकारियों का भी तबादला हुआ 

लक्षद्वीप से तबादला होने के बाद बैच 2011 के DANIPS अधिकारी रजनीश को डीसीपी, डीपीएचसीएल पद पर नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार मीणा को एडिशनल डीसीपी-1 आउटर डिस्ट्रिक्ट (सीडीसी) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह एडिशनल डीसीपी-2 आउटर डिस्ट्रिक्ट (सीडीसी) पद पर कार्यरत थे।

तबादला सूची यहाँ देखें 

51454_12253