लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर फोड़ा बंगला और सुरक्षा कटौती मामले का ठीकरा, बोले- इन सब के पीछे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद लंबे समय से अपने बंगले और सुरक्षा कटौती के मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा में कमी की गई थी। जिसके बाद इन दोनों ने बाकी बची हुए सिक्योरिटी भी वापस लौटा दी थी। अब इसे

Jun 17, 2026 - 14:30
लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर फोड़ा बंगला और सुरक्षा कटौती मामले का ठीकरा, बोले- इन सब के पीछे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद लंबे समय से अपने बंगले और सुरक्षा कटौती के मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा में कमी की गई थी। जिसके बाद इन दोनों ने बाकी बची हुए सिक्योरिटी भी वापस लौटा दी थी। अब इसे लेकर उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

इस बारे में हाल ही में हुई पत्रकारों से बातचीत में लाल यादव ने कहा कि उनकी और आप भी देवी की सुरक्षा कम कर दी गई है। जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्यों हुआ तब उन्होंने कहा कि सब कुछ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर हो रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह यह कहते दिखाई दे रहे हैं।

बंगला खाली करने का विवाद

बता दें कि बीते दिन है मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से सरकार को एक पत्र भेजा गया था। जिसमें 10, सर्कुलर रोड के सरकारी आवास में रहने की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। उनके सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में ही आग्रह किया गया है कि जब तक राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं। तब तक उन्हें इस आवास में रहने की अनुमति दी जाए। बता दें कि उनका यह कार्यकाल 6 मई 2030 तक का है। जबकि भवन निर्माण विभाग की ओर से बंगला खाली करने के निर्धारित समय सीमा 15 जून थी, जो समाप्त हो चुकी है। ऐसे में विभाग चाहे तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई कर सकता है।

नए आवास में शिफ्ट होने की तैयारी

खबरों के मुताबिक भवन निर्माण विभाग की ओर से आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को तीसरा नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले नवंबर 2025 में भी उन्हें नोटिस मिला है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है। उनसे वहीं शिफ्ट होने को कहा जा रहा है। यह कहां जा रहा है कि परिवार में आवास में शिफ्ट होने की तैयारी शुरू कर दी है।

सर्कुलर रोड से विशेष लगाव

बता दें कि 10 सर्कुलर रोड स्थित ये आवास 2 दशक से राजद की राजनीति का प्रमुख केंद्र रहा है। पार्टी की कोई महत्वपूर्ण बैठक हो या राजनीतिक रणनीति का संचालन वह यहीं से होता आया है। यही कारण है कि लालू परिवार का इस बंगले के प्रति राजनीतिक और भावनात्मक जुड़ाव काफी मजबूत है।

वहीं लालू प्रसाद को किडनी प्रत्यारोपण के बाद संक्रमण से बचाव के लिए जिन चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता है, वह यहां पर उपलब्ध है। उनके लिए एक विशेष कमरा तैयार किया गया है जो अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस है और आईसीयू जैसे सुविधा उपलब्ध कराता है। राबड़ी देवी की ओर से भेजे गए पत्र में स्वस्थ संबंधों का भी उल्लेख किया गया है। अब इस अनुरोध पर सरकार क्या फैसला लेती है ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।