Transfer : CMHO, सिविल सर्जन के तबादले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किये आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

Transfer News : मध्य प्रदेश में तबादला करने की अंतिम तारीख 15 जून थी जिसे बढ़ाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 16 जून कर दिया था इसका लाभ उन विभागों ने उठाया जो 15 जून की डेड लाइन तक कुछ तबादला आदेश जारी नहीं कर पाए थे, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसी

Jun 17, 2026 - 13:30
Transfer : CMHO, सिविल सर्जन के तबादले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किये आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

Transfer News : मध्य प्रदेश में तबादला करने की अंतिम तारीख 15 जून थी जिसे बढ़ाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 16 जून कर दिया था इसका लाभ उन विभागों ने उठाया जो 15 जून की डेड लाइन तक कुछ तबादला आदेश जारी नहीं कर पाए थे, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसी क्रम में मंगलवार 16 जून की रात चिकित्सा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

12 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले 

बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 12 चिकित्सा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है, इनमें वरिष्ठ संयुक्त संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (CBMO) , जिला स्वास्थ्य अधिकारी( DHO) और कुछ चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं, तबादला सूची में 12 चिकित्सा अधिकारियों के नाम हैं।

इन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव 

  • वरिष्ठ संयुक्त संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल डॉ किरण वाडिवा को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  रतलाम पदस्थ किया है।
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बड़वानी डॉ सुरेखा जमरे को वरिष्ठ संयुक्त संचालक कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्यसेवाएं सागर पदस्थ किया है।
  • सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक रतलाम डॉ मेघसिंह सागर को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर बनाया है।
  • प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ सचिन श्रीवास्तव को मूल पद शिशु रोग विशेषज्ञ पर जिला चिकित्सालय ग्वालियर में पदस्थ किया है।
  • मुख्य खंड चिकित्सा अधिअकरी पेटलावद झाबुआ डॉ मुन्नालाल चोपड़ा को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ बनाया है।
  • प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ डॉ बीएस बघेल को मूल पद सर्जन पर जिला अस्पताल झाबुआ में पदस्थ किया गया है।
  • मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी भितरवार ग्वालियर डॉ अशोक खरे को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी बनाया गया किया है।
  • प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीकमगढ़ डॉ ओपी अनुरागी को मूल पद नेत्र रोग विशेषज्ञ पर जिला अस्पताल टीकमगढ़ में पदस्थ किया है।
  • जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अमित चौधरी को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीकमगढ़ बनाया गया है।
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी डॉ जयपाल सिंह ठाकुर को मुख्य च्चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बड़वानी पदस्थ किया है।
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बालाघाट में पदस्थ डीएचओ डॉ पंकज दुबे को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी बनाया गया है।
  • जिला चिकित्सालय दमोह में पदस्थ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश राय को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग का तबादला आदेश 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।