Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, MP GAD ने पदस्थापना आदेश जारी किये
मध्य प्रदेश शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादला (MP SAS Transfer) आदेश जारी किये हैं, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में चार अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। MP GAD के आदेश में जिला पंचायत के तीन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और एक जनसंपर्क विभाग में
मध्य प्रदेश शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादला (MP SAS Transfer) आदेश जारी किये हैं, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में चार अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।
MP GAD के आदेश में जिला पंचायत के तीन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और एक जनसंपर्क विभाग में पदस्थ अपर संचालक का नाम शामिल है जिनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इन अधिकारियों का तबादला हुआ
- राज्य शासन ने अनुपमा चौहान को सीईओ जिला पंचायत शाजापुर से हटाकर अपर कलेक्टर हरदा के पद पर पदस्थ किया है।
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी शैलेन्द्र सिंह चौहान को सीईओ जिला पंचायत शाजापुर पदस्थ किया है।
- जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर को खनिज साधन विभाग में उप सचिव बनाया है।
- जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ अपर संचालक गणेश कुमार जायसवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बैतूल बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश