कैलारस शक्कर कारखाने को फिर चलाने की कवायद तेज, मोहन सरकार ने कंपनियों से मांगे प्रस्ताव; 30 साल के लिए लीज पर देने की तैयारी

भोपाल/मुरैना। लंबे समय से बंद कैलारस शक्कर कारखाने की मशीनें एक बार फिर चलाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ गई है। एमएसएमई विभाग ने कारखाने को दोबारा शुरू करने के लिए शक्कर उत्पादन से जुड़ी कंपनियों और दूसरी सक्षम संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे हैं। मिल को 30 साल के लिए लीज पर देकर इसका

Aug 21, 2026 - 20:30
कैलारस शक्कर कारखाने को फिर चलाने की कवायद तेज, मोहन सरकार ने कंपनियों से मांगे प्रस्ताव; 30 साल के लिए लीज पर देने की तैयारी

भोपाल/मुरैना। लंबे समय से बंद कैलारस शक्कर कारखाने की मशीनें एक बार फिर चलाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ गई है। एमएसएमई विभाग ने कारखाने को दोबारा शुरू करने के लिए शक्कर उत्पादन से जुड़ी कंपनियों और दूसरी सक्षम संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे हैं। मिल को 30 साल के लिए लीज पर देकर इसका संचालन शुरू कराने की तैयारी है।

इसके लिए एमएसएमई विभाग ने 21 अगस्त को EOI जारी कर दी है। कंपनियों को केवल मिल चलाने का जिम्मा नहीं दिया जाएगा, बल्कि जरूरत के मुताबिक पुरानी मशीनों और व्यवस्थाओं को सुधारने तथा आधुनिक बनाने का काम भी करना होगा।

रोज 1250 टन गन्ना पेरने की क्षमता

कैलारस शक्कर कारखाने में प्रतिदिन 1250 टन गन्ना पेरने की क्षमता है। लीज के साथ फैक्ट्री की बिल्डिंग, प्लांट-मशीनरी, गोदाम और वर्कशॉप के अलावा चिन्हित क्षेत्र की 12.86 हेक्टेयर जमीन भी उपयोग के लिए दी जाएगी।

फिलहाल लीज की अवधि 30 साल प्रस्तावित है। मिल का संचालन संतोषजनक रहने पर इसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी रखा गया है।

15 सितंबर तक कंपनियां दे सकेंगी प्रस्ताव

मिल चलाने में रुचि रखने वाली कंपनियां 31 अगस्त और 1 सितंबर को कैलारस पहुंचकर कारखाने का निरीक्षण कर सकेंगी। 3 सितंबर को भोपाल में संबंधित पक्षों के साथ बैठक होगी। प्रस्ताव जमा करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है और अगले दिन इन्हें खोला जाएगा।

कैलारस शक्कर कारखाना लंबे समय से बंद है और इसे दोबारा शुरू करने की मांग लगातार उठती रही है। पिछले दिनों कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने भी कारखाना फिर शुरू करने की बात कही थी। अब EOI जारी होने के बाद यह प्रक्रिया कागजी घोषणा से आगे बढ़कर कंपनियों से प्रस्ताव मांगने के चरण तक पहुंच गई है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।