दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, 37 को किया गया रेस्क्यू

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां के हौजरानी में मौजूद लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में अब तक 20 लोगों की जलकर मौत हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 9:45 पर इस

Jun 3, 2026 - 13:30
दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, 37 को किया गया रेस्क्यू

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां के हौजरानी में मौजूद लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में अब तक 20 लोगों की जलकर मौत हो गई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 9:45 पर इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बेसमेंट से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया। कई लोग ऐसे रहे जिन्हें बचाया नहीं जा सका।

हादसे में कई लोगों की मौत

इस घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, ये आंकड़ा बढ़ सकता है। यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी यहां फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। आग लगने के बाद कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूदता देखा गया। स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे जमीन पर गद्दे लगा दिए थे। जिसके बाद लोग बालकनी और खिड़की से नीचे कूदे।

 

प्रशासन का क्या कहना

इस हादसे के बारे में डिस्ट्रिक्ट एसडीम जितेंद्र कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जैसे ही सूचना मिली। वैसे ही सभी बलों को सूचित कर मौके पर रवाना किया गया। इमारत के बेसमेंट में रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था और आग किस वजह से लगी है फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि इस तरह का हादसा दोबारा ना हो इसलिए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। रेस्टोरेंट कैसे और किस लाइसेंस के आधार पर चलाए जा रहा था इसकी जांच भी की जाएगी। बता दें कि जब BSEB ने बिजली सप्लाई बंद की उसके बाद आग नियंत्रण में आ सकी।