यात्री कृपया ध्यान दें: दिल्ली-कोटा और जबलपुर रूट पर चलेंगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें, ये है पूरा शेड्यूल

​रक्षाबंधन और ओणम के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन और तिरुवनंतपुरम सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेन (04080/04079) चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे (कोटा मंडल)

Aug 22, 2026 - 16:30
यात्री कृपया ध्यान दें: दिल्ली-कोटा और जबलपुर रूट पर चलेंगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें, ये है पूरा शेड्यूल

​रक्षाबंधन और ओणम के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन और तिरुवनंतपुरम सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेन (04080/04079) चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के यात्रियों को राहत मिलेगी।

इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे (कोटा मंडल) ने कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (09803/09804) चलाने का भी ऐलान किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी। इससे राजस्थान, दिल्ली और यूपी के रेल यात्रियों को फायदा मिलेगा। साथ ही जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच भी स्पेशल ट्रेन (01701/01702) चलाई जाएगी।

स्पेशल ट्रेन रूट-शेड्यूल

 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 04080 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल हजरत निजामुद्दीन से 23 अगस्त को सुबह 6.40 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी दिशा में तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से यह ट्रेन सुबह 5 बजे चलेगी।
  • यह मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, उधना, वसई रोड, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, थीविम, मडगांव, कारवार, कुम्टा, मूकांबिका रोड बिंदूर, कुंदापुरा, उड्डुपी, मंगलुरु, कासरगोड, कण्णूर, कोषिवकोड, षोरनूर, तृश्शूर, अलुवा, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टयम, चेंगन्नूर, कायमकुलम, कोल्लम और वर्कला शिवगिरी स्टेशन पर रुकेगी।

कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल

  • ​गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 22, 24 और 26 अगस्त को कोटा से रात 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • ​गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन-कोटा) स्पेशल 23, 25 और 27 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से सुबह 09:00 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 07:35 बजे कोटा पहुंचेगी।
  • ​यह ट्रेन रास्ते में इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर और मथुरा जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन स्पेशल

  • ​गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को रात 8:20 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • ​गाड़ी संख्या 01702 (हजरत निजामुद्दीन- जबलपुर स्पेशल 30 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 3:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
  • यह स्पेशल ट्रेन कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसी कलां स्टेशनों पर रुकेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।