वरिष्ठ समाजसेवी निर्मल कुमार केसवानी की छठवीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम, समाजसेवी और पत्रकार होंगे सम्मानित

भोपाल: वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी की छठवीं पुण्यतिथि पर भोपाल में दो दिवसीय श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान समाजसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियों और पत्रकारों को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’ दिया जाएगा। वहीं पुण्यतिथि पर उनके परिजन, शुभचिंतक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पुष्पांजलि अर्पित

Aug 22, 2026 - 23:30
वरिष्ठ समाजसेवी निर्मल कुमार केसवानी की छठवीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम, समाजसेवी और पत्रकार होंगे सम्मानित

भोपाल: वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी की छठवीं पुण्यतिथि पर भोपाल में दो दिवसीय श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान समाजसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियों और पत्रकारों को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’ दिया जाएगा। वहीं पुण्यतिथि पर उनके परिजन, शुभचिंतक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद करेंगे।

पुण्यतिथि से पहले शनिवार को बेरसिया रोड स्थित प्रिंस विहार कॉलोनी में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान आम, जामुन और अमरूद के पौधे लगाए गए।

23 अगस्त को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’

दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 23 अगस्त को होगी। सिटी प्रेस क्लब की ओर से नीलबड़ स्थित शिव सांवरिया मैरिज गार्डन में दोपहर 12 बजे ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने वाले शहर के समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

24 अगस्त को पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा याद

निर्मल कुमार केसवानी की पुण्यतिथि पर 24 अगस्त को शाम 6 बजे शीतल दास की बगिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। संध्या झूलेलाल की फौज की ओर से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में परिजन, सामाजिक कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक शामिल होंगे।

परिजनों का कहना है कि निर्मल कुमार केसवानी की स्मृतियां आज भी उनके लिए प्रेरणा हैं। उनके सामाजिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम निर्मल वेलफेयर फाउंडेशन और जागृत हिन्दू मंच के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन से जुड़े डॉ. दुर्गेश केसवानी ने लोगों से दोनों कार्यक्रमों में शामिल होकर स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।