मध्यप्रदेश में CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, भोपाल में 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, जानें नया रेट

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में महंगाई का असर भी दिखाई देने लगा है। एक ओर जहां देशभर में चीनी के बढ़ते दामों ने चिंता बढ़ाई है वहीं मध्यप्रदेश में त्योहार से पहले महंगाई का एक और झटका लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में CNG के दाम

Aug 22, 2026 - 23:30
मध्यप्रदेश में CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, भोपाल में 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, जानें नया रेट

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में महंगाई का असर भी दिखाई देने लगा है। एक ओर जहां देशभर में चीनी के बढ़ते दामों ने चिंता बढ़ाई है वहीं मध्यप्रदेश में त्योहार से पहले महंगाई का एक और झटका लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में CNG के दाम फिर बढ़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में थिंक गैस ने CNG की कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इसके बाद भोपाल में CNG की कीमत बढ़कर 97.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। कंपनी भोपाल के साथ-साथ राजगढ़ और शिवपुरी में भी CNG की सप्लाई करती है। इस बढ़ोतरी के साथ पिछले छह महीने में CNG के दाम करीब 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं।

जून से जुलाई तक बढ़े CNG के दाम

जानकारी के अनुसार, जून में मध्यप्रदेश में CNG की कीमत करीब 94.55 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो जुलाई के अंत तक बढ़कर 97.50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। उस समय गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव को बताया गया था। हालांकि उस दौरान सभी गैस कंपनियों ने CNG के दाम बढ़ाए थे। वर्तमान में भोपाल में थिंक गैस के अपने पंपों पर CNG 97 रुपये प्रति किलो जबकि डीलरशिप वाले पंपों पर 97.50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

भोपाल में थिंक गैस के कितने CNG स्टेशन हैं?

बता दें कि राजधानी भोपाल में थिंक गैस के कुल 31 CNG स्टेशन हैं। इनमें मैनिट, नीलबड़, होशंगाबाद रोड, बैरागढ़ रोड समेत शहर के कई प्रमुख इलाके शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर CNG के बढ़े हुए दाम लागू हैं। वहीं राजधानी भोपाल में कुल 152 पेट्रोल पंप हैं जिनमें से 12 पंपों पर पेट्रोल-डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।