इंदौर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, सुपर कॉरिडोर पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने एक ओर कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल, टीम ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शहर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने

Aug 22, 2026 - 14:30
इंदौर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, सुपर कॉरिडोर पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने एक ओर कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल, टीम ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

शहर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार गश्त और पतारसी की जा रही है। इसी कड़ी में सुपर कॉरिडोर से पकड़े गए एक तस्कर से 259 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई है।

ब्रांच ने जब्त की ड्रग्स

मुंबई की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कॉरिडोर के सर्विस रोड पर संदिग्धों की चेकिंग शुरू की थी। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि काले रंग की होंडा शाइन बाइक से आ रहे युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत ही मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इसके कब्जे से 259 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी मिला है, जिसकी कीमत 25.90 लाख बताई जा रही है।

युवक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उसने अपना नाम अल्तमस निवासी सीतामऊ जिला मंदसौर बताया है। उसके पास मादक पदार्थ के परिवहन या रखने से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं है। ड्रग्स के साथ 1 लाख रुपए कीमत की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इस तरह से कुल 26 लाख 90 हजार का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपीय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ कर अब नशीले पदार्थ के पूरे नेटवर्क और सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।