किलिमंजारो फतह करने वाली इंस्पेक्टर दीपिका गौतम को DGP ने किया सम्मानित
किलिमंजारो फतह करने वाली निरीक्षक दीपिका गौतम ने मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना से सौजन्य भेंट की दीपिका ने हाल ही में अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से दीपिका गौतम ने पुलिस मुख्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर DGP कैलाश मकवाणा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं
किलिमंजारो फतह करने वाली निरीक्षक दीपिका गौतम ने मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना से सौजन्य भेंट की
दीपिका ने हाल ही में अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से दीपिका गौतम ने पुलिस मुख्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर DGP कैलाश मकवाणा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
DGP ने की सराहना
उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए डीजीपी ने कहा कि यह सफलता मध्यप्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों की क्षमता, साहस, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि निरीक्षक दीपिका गौतम ने अपनी उपलब्धि से प्रदेश की महिलाओं, युवाओं तथा पुलिस बल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी है।
मध्यप्रदेश पुलिस की पहली महिला अधिकारी
राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय में पदस्थ इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने 29 मई 2026 को अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो के Gilmans point 5685m पर पहुंचकर तिरंगा एवं मध्यप्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। इस अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान में वे भारत की एकमात्र प्रतिभागी थीं। इस उपलब्धि के साथ निरीक्षक दीपिका गौतम मध्यप्रदेश पुलिस की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने तंजानिया स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक फतह कर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।
पांच दिनों का अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं कठिन अभियान
माउंट किलिमंजारो अभियान पांच दिनों का अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं कठिन अभियान था। इस दौरान तीन बेस कैंप पार करने के बाद अंतिम चढ़ाई रात्रि में प्रारंभ की गई। अभियान के दौरान तापमान माइनस 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तथा लगातार बदलते मौसम ने परिस्थितियों को और अधिक कठिन बना दिया था। इन चुनौतियों के बावजूद निरीक्षक दीपिका गौतम ने अदम्य साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए सफलता प्राप्त की।