Transfer 2026: एक IFoS और 3 IAS अफसरों का हुआ तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, देखें लिस्ट
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (IAS Transfer) किया है। वहीं हरियाणा में एक आईएएस और IFoS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादले और नियुक्ति का आदेश दोनों राज्यों के राज्यपाल द्वारा जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (IAS Transfer) किया है। वहीं हरियाणा में एक आईएएस और IFoS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादले और नियुक्ति का आदेश दोनों राज्यों के राज्यपाल द्वारा जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
18 जून को हरियाणा सरकार के मुख्य अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के तहत बैच 1997 के आईएफओएस अधिकारी एस नारायणन को सदस्य सचिव स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह उच्च शिक्षा के डायरेक्टर जनरल और उच्च शिक्षा विभाग के सचिव पद पर कार्यरत रहेंगे।
सत्येंद्र दुहान को मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2018 के आईएएस अधिकारी सत्येंद्र चौहान को मिशन डायरेक्टर हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह निदेशक, स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और अतिरिक्त सचिव स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग डिपार्मेंट के पद पर कार्यरत हैं। संबंधित आदेश हरियाणा कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया है।
गुजरात आईएएस तबादला
बुधवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत बैच 2003 के आईएएस अधिकारी रूपवंत सिंह को स्थानांतरित करके के स्टेट टैक्स अहमदाबाद का चीफ कमिश्नर बनाया गया है। उन्हें गुजरात मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड अहमदाबाद के प्रबंध निदेशक पद पर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
बैच 2006 की आईएएस अधिकारी आलोक कुमार पांडे, राहत आयुक्त और सरकार के सचिव राजस्व विभाग, सचिवालय गांधीनगर को स्थानांतरित करके सचिव, आदिवासी विकास विभाग, सचिवालय गांधीनगर पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत शाहमीना हुसैन को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 729_1_1_IAS Transfer (3)