IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 9 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें तबादला सूची
इस हफ्ते देशभर के कई राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। अब इसी क्रम में पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों मणिपुर और मिजोरम में तीन-तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है।जबकि पंजाब में भी तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाल स्थानांतरण और […]
इस हफ्ते देशभर के कई राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। अब इसी क्रम में पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों मणिपुर और मिजोरम में तीन-तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है।जबकि पंजाब में भी तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाल स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो चुका है। सचिव और अयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है।
11 सितंबर को जारी आदेश के तहत पंजाब सरकार ने बैच 2014 के आईएएस अधिकारी ऋषि पाल सिंह रजिस्ट्रार पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना को स्थानांतरित करके सदस्य सचिव, पंजाब राज्य महिला अयोग पद पर नियुक्त किया गया है।
पंजाब में इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
अभिजीत कपलिश, चीफ एग्जीक्यूटिव, पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ निदेशक खेल एवं युवा सेवा पद पर नियुक्त किया गया है। वही सुखजीत पाल सिंह अतिरिक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को स्थानांतरित करके रजिस्ट्रार पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना पद पर नियुक्त किया गया है। वह पहले अतिरिक्त सचिव हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्मेंट पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। संबंधित आदेश केएपी, पंजाब सरकार मुख्य सचिव ने जारी किया है।
मिजोरम आईएएस तबादले
मिज़ोरम में AGMUT कैडर के 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 11 सितम्बर को जारी आदेश के तहत डॉ लाल रोजामा, आयुक्त एवं सचिव H एंड TE डिपार्टमेंट को स्थानांतरित करके आयुक्त एवं सचिव पर्यटन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। निदेशक पर्यटन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया है। डॉ YLN रेड्डी को सचिव सतर्कता/ आईसीटी/डीपी और AR पद का प्रभार सौंपा गया है। बैच 2018 के आईएएस अधिकारी पु विवेक कुमार त्रिपाठी को निदेशक सोशल वेलफेयर पद की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वह विशेष सचिव इंडिपेंडेंट चार्ज, डिपार्टमेंट पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
मणिपुर आईएएस तबादले
10 सितंबर को जारी आदेश के तहत बी. जॉन त्लांगतिनखामु को आयुक्त-सह- सचिव, रेशम उत्पादन पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह मणिपुर सरकार के आयुक्त-सह-सचिव और विशेष सचिव, टी एंड हिल्स और कृषि विभाग पद पर कार्यरत थे। आर्मस्ट्रांग पामे को आयुक्त- सह- सचिव, एमए/ओबीसी और एससी और जीएडी पद पर नियुक्त किया गया है। सोमोरजित सलाम, सचिव, आईटी/राहत एवं आपदा प्रबंधन और निदेशक चिकित्सा शिक्षा को सचिव आईटी राहत एवं आपदा प्रबंधन एमएएचयूडी और निदेशक चिकित्सा शिक्षा के साथ मिशन निदेशक आईएससीएल पद पर नियुक्त किया गया है।