मंत्री विश्वास सारंग बोले हमने अनुमति नहीं रोकी, राहुल गांधी से स्क्रिप्टेड, देश को तोड़ने वाली भाषा नहीं बोलने का किया निवेदन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरे देश में छात्रों की गूँज के माध्यम से छात्रों की आवाज बन रहे हैं, 19 सितम्बर को वे मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों की गूँज कार्यक्रम करने आ रहे हैं, उनके दौरे से पहले कार्यक्रम की अनुमति को लेकर सियासत हुई हालाँकि अब इसमें कोई बाधा नहीं है स्थान […]
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरे देश में छात्रों की गूँज के माध्यम से छात्रों की आवाज बन रहे हैं, 19 सितम्बर को वे मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों की गूँज कार्यक्रम करने आ रहे हैं, उनके दौरे से पहले कार्यक्रम की अनुमति को लेकर सियासत हुई हालाँकि अब इसमें कोई बाधा नहीं है स्थान का चयन हो गया है, लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने कभी अनुमति नहीं रोकी , अब उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस में उत्साह है प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल अपनी कार पर कार्यक्रम का पोस्टर लगाकर पोस्टर की लॉन्चिंग की, पार्टी का दावा है कि अब तक करीब 2 लाख युवा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, कांग्रेस इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है।
सारंग का अनुरोध देश को तोड़ने की बात न करें राहुल
इधर मीडिया ने जब मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग से राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हमने तो न कभी अनुमति रोकी थी और न राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे का हम विरोध कर रहे थे, उन्होंने कहा हाँ हम राहुल गांधी से इतना निवेदन जरुर करते हैं कि वे स्क्रिप्टेड भाषा ना बोलें , देश को तोड़ने वाली भाषा ना बोलें समाज में विभेद करने वाली भाषा ना बोलें कुछ गंभीर बात बोलेंगे तो अच्छा रहेगा।
राहुल गांधी देश में वर्ग संघर्ष चाहते हैं
मंत्री सारंग ने कहा ये हिंदुस्तान है और हिन्दुस्तान का नागरिक कहीं भी जा सकता है राहुल गांधी आयें और बात करें लेकिन ऐसा कोई शब्द या वाक्य ना बोलें जिससे हिंदुस्तान को नुकसान हो, राजनीति के स्तर को बनाकर रखें क्योंकि अभी तक जब भी राहुल गांधी बोले हैं देश को तोड़ने की बात ही बोलते हैं वे वर्ग संघर्ष फैलाना चाहते हैं।
पीएम मोदी से राहुल गांधी की तुलना को सारंग ने अनुचित कहा
सारंग ने कहा राहुल गांधी में गंभीरता नहीं है इसलिए वे ऐसा करते हैं उनको जो स्क्रिप्ट मिल जाती है वो बोल देते हैं। उन्हें हिन्दुस्तान की भौगोलिक स्थिति और सामाजिक ताने बाने का कोई ज्ञान नहीं है , कांग्रेस द्वारा भीड़ को लेकर पीएम मोदी को लेकर किये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैं इस तुलना को ही गलत मानता हूँ क्योंकि नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता हैं राहुल गांधी से उनकी तुलना संभव नहीं।