भोपाल पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, पार्वती माई-गोपाल बहेलिया-चांद चोर करेंगे दर्शकों से सीधा संवाद
फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर भोपाल के दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की टीम आज शहर पहुंचेगी और शाम को अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में दर्शकों से मुलाकात करेगी। टीम में पार्वती माई, गोपाल बहेलिया और चांद चोर का किरदार निभाने वाले कलाकार शामिल होंगे। खास बात यह है कि […]
फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर भोपाल के दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की टीम आज शहर पहुंचेगी और शाम को अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में दर्शकों से मुलाकात करेगी।
टीम में पार्वती माई, गोपाल बहेलिया और चांद चोर का किरदार निभाने वाले कलाकार शामिल होंगे। खास बात यह है कि फिल्म से जुड़े कलाकारों और गायकों का मध्य प्रदेश से भी गहरा नाता है। यही वजह है कि भोपाल में होने वाला यह संवाद स्थानीय दर्शकों के लिए और भी खास माना जा रहा है।
‘हनुमान अंश’ की टीम भोपाल में करेगी दर्शकों से मुलाकात
‘हनुमान अंश’ की टीम आज दोपहर भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद शाम को अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में दर्शकों से सीधा संवाद किया जाएगा। टीम में फिल्म के प्रमुख किरदार निभाने वाले कलाकार पार्वती माई, गोपाल बहेलिया और चांद चोर शामिल होंगे। दर्शकों को कलाकारों से आमने-सामने मिलने और फिल्म से जुड़े अनुभव सुनने का मौका मिलेगा।
रविवार को इन जगहों पर पहुंचेगी ‘हनुमान अंश’ टीम
फिल्म के कलाकार रविवार को भी भोपाल में दर्शकों से रूबरू होंगे। सुबह 11.30 बजे टीम बंसल प्लाजा मल्टीप्लेक्स पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे डीबी मॉल में दर्शकों के बीच मौजूद रहेगी। इन मुलाकातों का मकसद फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानना और कलाकारों को सीधे लोगों से जोड़ना है।
फिल्म के कलाकारों का मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन
‘हनुमान अंश’ की एक खास बात यह भी है कि इसके कलाकारों और गायकों का मध्य प्रदेश से संबंध है। फिल्म में गोपाल का किरदार भगवानदास पटेल ने निभाया है। भगवानदास मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले हैं। थिएटर में करीब छह साल काम करने के बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में छोटे-बड़े किरदार निभाए।
भगवानदास पटेल ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘थार’, ‘रंगबाज’ और ‘फोटोग्राफ’ जैसी फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। जबलपुर से मुंबई तक का उनका सफर आसान नहीं रहा। थिएटर से शुरुआत करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई और अब ‘हनुमान अंश’ में गोपाल का किरदार निभाकर दर्शकों के सामने हैं।
सुनील लोधी के बुंदेली भजन ने भी जोड़ा मध्य प्रदेश
‘हनुमान अंश’ में मध्य प्रदेश की आवाज भी सुनाई देती है। सागर जिले के दिव्यांग गायक सुनील लोधी ने फिल्म में बुंदेली भजन गाया है। उनकी प्रतिभा की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री निवास बुलाकर सम्मानित किया था।
मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी को 1 लाख रुपए की सम्मान निधि दी थी। साथ ही उनकी आंखों की रोशनी लौटाने के लिए इलाज में मदद का भरोसा भी दिलाया था। ऐसे में फिल्म में सुनील की आवाज शामिल होना उनके लिए ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के कलाकारों के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। इससे स्थानीय भाषा और प्रदेश की प्रतिभा को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने का मौका मिला है।